
BECIL) ने स्किल्ड और अन स्किल्ड कैटेगिरी मैनपावर के पर भर्तियां निकाली हैं.
BECIL Recruitment Alert 2019: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड, (Broadcast Engineering Consultants India Limited, BECIL) ने स्किल्ड और अन स्किल्ड मैनपावर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 11, 2019, 5:20 AM IST
BECIL Recruitment Alert 2019: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड, (Broadcast Engineering Consultants India Limited, BECIL) ने स्किल्ड और अन स्किल्ड मैनपावर के तहत पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BECIL की आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 18 नवंबर तक चलेगी. इसलिए अभ्यर्थी फटाफट अप्लाई कर सकते हैं. वहीं 19 नवंबर को डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन होगा. बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 3895 पद भरे जाएंगे.
सेलेक्शन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा.
किस कैटेगिरी में कितने पद
स्किल्ड मैनपावर : 1402 पद
अन-स्किल्ड मैनपावर: 2493 पोस्टएजुकेशन क्वालिफिकेशन
किसी मान्यता प्राप्त एनसीवीटी या एससीवीटी से इलेक्ट्रिकल ट्रेड या वायरमैन में आईटीआई सर्टिफिकेट या इंजीनियरिंग में उच्च तकनीकी डिग्री और डिप्लोमा होना होना चाहिए.
आयु सीमा :इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तक होनी चाहिए.
ये होगी फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी को 500 रुपये फीस देनी होगी, जबकि एससी, एसटी से संबंधित उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा.
सेलेक्शन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए करियर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: November 11, 2019, 5:20 AM IST

0 Comments