नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
बता दें कि किसी भी आवेदक को ऐडमिट कार्ड डाक या ईमेल के जरिए नहीं भेजे जाएंगे। सभी आवेदकों को आईबीपीएस की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ही अपने ऐडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2019 को किया जा रहा है जबकि इस परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को जनवरी/फरवरी 2020 में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देश के विभिन्न बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी के 4,336 पदों को भरा जाएगा। बता दें कि इन ऐडमिट कार्ड को आवेदक परीक्षा की तारीख यानी 30 नवंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें अपना ऐडमिट कार्ड
आईबीपीएस की ऑफिशल वेबसाइट ibps.in जाएं
होम पेज पर ‘IBPS PO call letter’ के लिंक पर क्लिक करें
अब अपने लॉगिन डीटेल्स से लॉगिन करें
सबमिट करते ही आपका ऐडमिट कार्ड आपके सामने होगा
अब इसका एक प्रिंट निकाल लें
IBPS PO Mains Admit Card 2019 डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

0 Comments