(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
2/11इंसान की चमड़ी का ब्यूटी प्रॉडक्ट

2005 में चीनी कॉस्मेटिक कंपनी ने शव के जिस्म से निकाली गई स्किन खरीदी। ये फांसी चढ़ाए गए अपराधियों के शव थे। चीनी कंपनी ने यूरोप के मार्केट में बेचने लिए ब्यूटी प्रॉडक्ट्स बनाने के मकसद से चमड़ी खरीदी थी।
3/11विमान की चोरी

अंगोला के एयरपोर्ट से साल 2003 में बोइंग 727-223 विमान को चुरा लिया गया था। इसकी विश्व स्तर पर खोज की गई लेकिन अब तक इसका पता नहीं चला है।
4/11पुतले के साथ

एक आदमी अपने घर में एक पुतले के साथ सेक्स के बाद मृत पाया गया था। उसने पुतले को विग पहनाई थी, लिपस्टिक लगाई और उसके शरीर में एक सेक्स टॉय फिट किया था।
5/11गर्भवती पाई गई नवजात

हॉन्ग कॉन्ग में एक नवजात पैदा हुई थी जो गर्भवती थी। इस तरह का मामला 5,00,000 में एक सामने आता है। इसको अंग्रेजी में foetus in foetu के नाम से जाना जाता है।
6/11गिलहरी गिरफ्तार

इतिहास में जासूस के शक में जानवरों को गिरफ्तार करने की कई घटनाएं हैं। उनमें से एक ईरान की भी है। ईरान ने साल 2007 में जासूसी करने के आरोप में 14 गिलहरियों को गिरफ्तार किया था।
7/11रोमन सम्राट गेयस

गेयस 37 से 41 ईस्वीं तक रोम का सम्राट था। उसे कैलिग्युला के नाम से भी जाना जाता था। उसने एक बार अपने पसंदीदा घोड़ों में से एक को सीनेटर बनवा दिया था।
फोटो: साभार GettyImages
8/11बिल्ली को फोन में बदला

1929 में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने एक दावे से लोगों को चौंकाया था। उन्होंने एक जिंदा बिल्ली को एक टेलिफोन में बदलने का दावा किया था।
9/11हीरोइन

हीरोइन प्रतिबंधित नशीली सामग्री है। लेकिन एक समय था जब दवा के तौर पर इसका इस्तेमाल होता था। यूरोप के कुछ देशों में डॉक्टर इसे खांसी से लेकर सिरदर्द तक में इस्तेमाल करने की सलाह देते थे।
तस्वीर: साभार GettyImages
10/11दुनिया की सबसे बड़ी चिड़िया

अगर अतिविशालकाय जानवर की बात करें तो डायनासौर की तस्वीर दिमाग में घूमने लगती है। दरअसल लाखों साल पहले बड़े-बड़े जानवर और चिड़ियाएं पाई जाती थीं। बताया जाता है कि अब तक की सबसे बड़ी चिड़िया के पंख का फैलाव करीब 20 फीट था। यह चिड़िया हमारी धरती पर करीब 6 करोड़ साल पहले पाई जाती थी।
सांकेतिक तस्वीर: साभार GettyImages
0 Comments