प्रतिवर्ष लाखों उम्मीदवार सरकारी नौकरी को पाने की इच्छा लिए SSC CGL परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं. आपको SSC CGL 2018 परीक्षा की नवीनतम अधिसूचना से अवगत कराते रहने के लिए, हमने हाल ही की SSC CGL 2018 से सम्बंधित सभी जानकारियों जैसे कि परीक्षा की तिथियाँ, पात्रता मापदंड, भर्ती व पदों की संख्या, कट-ऑफ, परिणाम, उत्तर-कुंजी इत्यादि को संकलित किया हैं.
आइये- इस लेख में बताये जाने वाले सभी टॉपिक्स के बारे में जानने के लिए निम्नलिखित सारिणी पर एक नज़र में डालते हैं.
कर्मचारी चयन आयोग वर्ष-2018 के लिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों/ संगठनों में ग्रुप-‘ख’ और ग्रुप-‘ग’ के पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन करने जा रहा हैं. CGL टियर-1 की परीक्षा कंप्यूटर पद्धति पर आधारित होगी जो कि 25 जुलाई से 20 अगस्त 2018 तक आयोजित होनी तय की गयी थी. अब स्थगित कर दी गयी है. इस सन्दर्भ में SSC बाद में सूचित करेगा. संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2018 के माध्यम से विभिन्न पदों पर अंतिम चयन, परिणाम घोषित होने से पहले सम्बंधित मंत्रालयों / विभागों/ संगठनों/ कैडर की मांग पर सुनिश्चित पदों की संख्या के आधार पर होगा.
SSC CGL परीक्षा को 30 दिनों में उत्तीर्ण करने हेतु विस्तृत स्टडी-प्लान
विवरण | तिथियाँ |
SSC CGL 2018 ऑनलाइन आवेदन | 5 मई से 5 जून 2018 |
SSC CGL 2018 टियर-I परीक्षा | बाद में अधिसूचित किया जायेगा |
SSC CGL टियर- 1 प्रवेश पत्र जारी तिथि | बाद में अधिसूचित किया जायेगा |
SSC CGL टियर-II | बाद में अधिसूचित किया जायेगा |
SSC CGL टियर-III (विवरणात्मक) | बाद में अधिसूचित किया जायेगा |
SSC CGL टियर-IV परीक्षा | बाद में अधिसूचित किया जायेगा |
कुछ महत्वपूर्ण पात्रता मापदंड निम्न हैं जिनको SSC CGL 2018 में उपस्थित होने के लिए एक उम्मीदवार को पूरा करना होता हैं.
आइये- विभिन्न सरकारी विभागों/ मंत्रालयों के तहत विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा पर एक नज़र डालते हैं-
आयु वर्ग | पदों के नाम | विभाग/ मंत्रालय | वर्ग | ग्रेड-पे |
18-27 वर्ष | इंस्पेक्टर | केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो | समूह-”ख” | 4600 |
ऑडिटर | सी०ए०जी० ऑफिस | समूह-”ग” | 2800 | |
ऑडिटर | सी०जी०डी०ए० ऑफिस | समूह-”ग” | 2800 | |
ऑडिटर | अन्य मंत्रालय/ विभाग/ संगठन | समूह-”ग” | 2800 | |
अकाउंटेंट | नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के अंतर्गत कार्यालय | समूह-”ग” | 2800 | |
अकाउंटेंट / जूनियर अकाउंटेंट | अन्य मंत्रालय/ विभाग/ संगठन | समूह-”ग” | 2800 | |
सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट / उच्च श्रेणी लिपिक | सी०एस०सी०एस० के अलावा सभी केन्द्रीय सरकारी मंत्रालय/ विभाग/ संगठन | समूह-”ग” | 2400 | |
टैक्स असिस्टेंट | सी०बी०डी०टी० | समूह-”ग” | 2400 | |
सब-इंस्पेक्टर | केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो | समूह-”ग” | 2400 | |
उच्च श्रेणी लिपिक (UDC) | सीमा सड़क संगठन महानिदेशालय (रक्षा मंत्रालय) – केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए | समूह-”ग” | 2400 | |
18-30 वर्ष | इंस्पेक्टर पद | डाक विभाग | समूह-”ख” | 4600 |
असिस्टेंट | अन्य मंत्रालय/ विभाग/ संगठन | समूह-”ख” | 4600 | |
20-27 वर्ष | टैक्स असिस्टेंट | सी०बी०ई०सी० | समूह-”ग” | 2400 |
20-30 वर्ष | असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर | केन्द्रीय सचिवालय | समूह-”ख” | 4600 |
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर | रेल मंत्रालय | समूह-”ख” | 4600 | |
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर | विदेश मंत्रालय | समूह-”ख” | 4600 | |
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर | सशस्त्र सेना मुख्यालय | समूह-”ख” | 4600 | |
असिस्टेंट | अन्य मंत्रालय/ विभाग/ संगठन | समूह-”ख” | 4600 | |
सब-इंस्पेक्टर | केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो | समूह-”ख” | 4600 | |
30 वर्ष से अधिक नहीं | इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज) | सी०बी०ई०सी० | समूह-”ख” | 4600 |
असिस्टेंट | अन्य मंत्रालय/ विभाग/ संगठन | समूह-”ख” | 4200 | |
इंस्पेक्टर (प्रिवेंटिव ऑफिसर) | सी०बी०ई०सी० | समूह-”ख” | 4600 | |
इंस्पेक्टर (एग्जामिनर) | सी०बी०ई०सी० | समूह-”ख” | 4600 | |
असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर | नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के अधीन भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग | समूह-”ख” राजपत्रित (अलिपिक वर्गीय) | 4800 | |
असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर | नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के अधीन भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग | समूह-”ख” राजपत्रित (अलिपिक वर्गीय) | 4800 | |
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर | इंटेलिजेंस ब्यूरो | समूह-”ख” | 4600 | |
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर | अन्य मंत्रालय/ विभाग/ संगठन | समूह-”ख” | 4600 | |
असिस्टेंट / सुपेरिंटेनडेंट | अन्य मंत्रालय/ विभाग/ संगठन | समूह-”ख” | 4200 | |
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर | सी०बी०डी०टी० | समूह-”ग” | 4600 | |
डिवीज़नल अकाउंटेंट | नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के अंतर्गत कार्यालय | समूह-”ख” | 4200 | |
30 वर्ष तक | असिस्टेंट एन्फोर्समेंट ऑफिसर | प्रवर्तन निदेशालय, राजस्व विभाग | समूह-”ख” | 4600 |
सब-इंस्पेक्टर | राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (NIA) | समूह-”ख” | 4200 | |
32 वर्ष तक | जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर | सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय | समूह-”ख” | 4200 |
अधिकतम आयु में छूट की स्वीकार्यता तथा आयु की गणना करने की तिथि (जो कि 01 अगस्त 2018 हैं) को आयु में छूट का दावा करने के लिए श्रेणी कोड नीचे दिए गए हैं-
श्रेणी | आयु में छूट |
पिछड़ा वर्ग | 3 वर्ष |
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति | 5 वर्ष |
शारीरिक विकलांग + सामान्य जाति | 10 वर्ष |
शारीरिक विकलांग + पिछड़ा वर्ग | 13 वर्ष |
शारीरिक विकलांग + अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति | 15 वर्ष |
भूतपूर्व सैनिक | आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि को वास्तविक आयु में से सैन्य सेवा की अवधि घटाने के बाद 3 वर्ष |
SSC CGL 2018 के पदों के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता विस्तार में निम्नलिखित हैं-
SSC परीक्षा में सामान्य जागरूकता की तैयारी हेतु विश्वसनीय स्त्रोत
SSC CGL पद | शैक्षिक योग्यता |
असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर/ असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर | अनिवार्य योग्यताएं: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री वांछनीय योग्यताएं: चार्टर्ड अकाउंटेंट/ कंपनी सेक्रेटरी/ एम०बी०ए०/ कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट/ कॉमर्स में स्नातकोत्तर/ बिज़नस स्टडीज में स्नातकोत्तर नोट: असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर/ असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर के रूप में स्थायीकरण और नियमित नियुक्ति के लिए, सीधे भर्ती किये गए अधिकारियों को परिवीक्षा अवधि के दौरान, अपनी-अपनी शाखाओं में “अधीनस्थ लेखा-परीक्षा सेवा परीक्षा” को उत्तीर्ण करना होगा. |
जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (जे०एस०ओ०) पोस्ट | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री और 12वीं कक्षा में गणित विषय में कम-से-कम 60% अंक या |
अन्य सभी पदों के लिए | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री |
नोट: स्नातक डिग्री के अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं. तथापि दिनांक 01 अगस्त, 2018 को या उससे पूर्व उनके पास अनिवार्य योग्यता अवश्य होनी चाहिए.
कुछ पदों में अंतिम चयन के लिए शारीरिक फिटनेस की आवश्यकताओं को पूरा करना अति-आवश्यक हैं. इन पदों के नाम निम्नलिखित हैं-
इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज/ एग्जामिनर/प्रिवेंटिव ऑफिसर),
इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो)
सी०बी०आई० (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) में सब-इंस्पेक्टर और
एन०आई०ए० (राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी) में सब-इंस्पेक्टर
आइये-SSC CGL 2018 परीक्षा के आवेदन हेतु प्रक्रिया पर नज़र डालते हैं:
- आवेदन शुल्क: आवश्यक आवेदन शुल्क रु० 100/- हैं.
- छूट: महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, शारीरिक विकलांग और भूतपूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं हैं.
- भुगतान मोड: शुल्क का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक चालान/ भारतीय स्टेट बैंक नेट बैंकिंग या वीजा/ मास्टर कार्ड/ मेस्ट्रो/ क्रेडिट/ डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता हैं. चालान फॉर्म ऑनलाइन प्रतिपादित किया जायेगा.
- ऑफलाइन भुगतान का मोड: कैश में भुगतान करने के लिए, उम्मीदवार को पार्ट-1 के पंजीकरण के बाद प्रतिपादित ऑनलाइन चालान का प्रिंटआउट लेना होगा और शुल्क को एसबीआई के किसी भी शाखा में जमा कराना होगा. इसके बाद, आप पार्ट-2 के पंजीकरण की प्रक्रिया को जारी कर सकते हैं.
- ऑनलाइन भुगतान का मोड: वे उम्मीदवार जो पार्ट-1 के पंजीकरण के बाद सीधे पार्ट-2 में पंजीकरण कराना चाहते हैं ऑनलाइन भुगतान के द्वारा ऐसा कर सकते हैं. उम्मीदवारों को पार्ट-2 के पंजीकरण के लिए पहले पंजीकरण संख्या और जन्म-तिथि को प्रदान करना होगा.
उन सभी उम्मीदवारों जिन्होंने SSC CGL 2018 की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया हैं, को टियर-1 की कंप्यूटर पद्दति पर आधारित परीक्षा में उपस्थित होने के लिए तय समय-सीमा के अन्दर ही ई-प्रवेश पत्र/ हॉल टिकट/ कॉल लैटर प्रदान कर दिया जायेगा. उम्मीदवारों को टियर-1 या अन्य आने वाली परीक्षाओं/ चरणों की परीक्षा में बुलाने के लिए प्रवेश पत्र को डाक द्वारा नहीं भेजा जायेगा. परीक्षा के विभिन्न चरणों के लिए प्रवेश पत्र को आयोग द्वारा सम्बंधित क्षेत्रीय/ उप-क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटस पर उपलब्ध कराया जायेगा. अत: उम्मीदवारों को आगामी अधिसूचना को नियमित रूप से प्राप्त करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट यानि www.ssc.nic.in को विजिट करने की सलाह दी जाती हैं.
SSC CGL 2018 को क्रैक करने के लिए 5 दैनिक रूटीन प्रैक्टिसेज
उम्मीदवार को केंद्र की जानकारी जहाँ पर वह परीक्षा देने का इच्छुक हैं, को ऑनलाइन आवेदन करते समय इंगित अवश्य करना चाहिए. परीक्षा केन्द्रों और क्षेत्रीय कार्यालयों जिनके अंतर्गत ये परीक्षा केंद्र आते हैं, का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया हैं:
कर्मचारी चयन आयोग क्षेत्रीय कार्यालय तथा क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्राधिकार के अधीन राज्य/ संघ शासित राज्य | परीक्षा केंद्र और केंद्र कोड |
केंद्रीय क्षेत्र (सी०आर०) / बिहार और उत्तर प्रदेश | आगरा (3001), इलाहाबाद (3003), बरेली (3005), गोरखपुर (3007), कानपुर (300 9), लखनऊ (3010) मेरठ (3011), वाराणसी (3013), भागलपुर (3201), मुजफ्फरपुर (3205), पटना (3206) |
पूर्वी क्षेत्र (ई०आर०) / अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल | गंगटोक (4001), रांची (4205), बरासत (4402), बेरहमपुर (डब्ल्यूबी) (4403), चिनसराह (4405), जलपाईगुड़ी (4408), कोलकाता (4410), मालदा (4412), मिदनापुर (4413), सिलीगुड़ी ( 4415), बेरहमपुर (ओडिशा) (4602), भुवनेश्वर (4604), कटक (4605), केंजर्जगढ़ (4606), संबलपुर (460 9), पोर्ट ब्लेयर (4802) |
कर्नाटक, केरल क्षेत्र (के०के०आर०) / लक्षद्वीप, कर्नाटक और केरल | बंगलौर (9001), धारवाड़ (9004), गुलबर्गा (9005), मंगलौर (9008), मैसूर (9009), कोच्चि (9204), कोझीकोड (कालीकट) (9206), तिरुवनंतपुरम (9211), त्रिशूर (9212) |
मध्य प्रदेश उप-क्षेत्र (एम०पी०आर०) / छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश | अल्मोड़ा (2001), देहरादून (2002), हल्दवानी (2003), श्रीनगर (उत्तराखंड) (2004), हरिद्वार (2005), दिल्ली (2201), अजमेर (2401), अलवर (2402), भरतपुर (2403), बीकानेर ( 2404), जयपुर (2405), जोधपुर (2406), कोटा (2407), श्रीगंगानगर (2408), उदयपुर (2409) |
उत्तर पूर्वी क्षेत्र (एन०ई०आर०) / अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा | इटानगर (5001), दिब्रूगढ़ (5102), गुवाहाटी (दिसपुर) (5105), जोरहाट (5107), सिलचर (5111), कोहिमा (5302), शिलांग (5401), इम्फाल (5501), चुराचंदपुर (5502), अगरतला ( 5601), ऐजवाल (5701) |
उत्तरी क्षेत्र (एन०आर०) / एन०सी०टी० दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड | गुंटूर (8001), कुरनूल (8003), राजामुंदरी (8004), तिरुपति (8006), विशाखापत्तनम (8007), विजयवाड़ा (8008), चेन्नई (8201), कोयंबटूर (8202), मदुरै (8204), तिरुचिरापल्ली (8206), तिरुनेलवेली (8207), पुडुचेरी (8401), हैदराबाद (8601), निजामाबाद (8602), वारंगल (8603) |
उत्तर पश्चिमी उप-क्षेत्र (एन०डब्ल्यू०आर०) / चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और पंजाब | अहमदाबाद (7001), वडोदरा (7002), राजकोट (7006), सूरत (7007), भावनगर (7009), कच्छ (7010), अमरावती (7201), औरंगाबाद (7202), कोल्हापुर (7203), मुंबई (7204), नागपुर (7205), नांदेड (7206), नासिक (7207), पुणे (7208), ठाणे (7210), भंडारा (7211), चंद्रपुर (7212), अकोला (7213), जलगांव (7214), अहमदनगर (7215), अलीबाग (7216), पणजी (7801) |
दक्षिणी क्षेत्र (एस०आर०) / आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना | भोपाल (6001), चंदवाड़ा (6003), गुना (6004), ग्वालियर (6005), इंदौर (6006), जबलपुर (6007), खंडवा (600 9), रतलाम (6011), सतना (6014), सागर (6015), अंबिकापुर (6201), बिलासपुर (6202), जगदलपुर (6203), रायपुर (6204), दुर्ग (6205) |
पश्चिमी क्षेत्र (डब्ल्यू०आर०) / दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र | अनंतनाग (1001), बारामुला (1002), जम्मू (1004), लेह (1005), राजौरी (1006), श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) (1007), कारगिल (1008), दोडाडा (1009), हमीरपुर (1202), शिमला ( 1203), भथिंडा (1401), जलंधर (1402), पटियाला (1403), अमृतसर (1404), चंडीगढ़ (1601) |
SSC CGL 2018 भर्ती और पदों की संख्या
अभी तक SSC ने SSC CGL 2018 परीक्षा के तहत भर्ती के लिए विभिन्न पदों की संख्या को घोषित नहीं की हैं. SSC CGL 2017 परीक्षा में भर्ती के लिए संभावित पदों की संख्या लगभग 9372 थी.
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा वार्षिक संचालित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन सामान्यत: चार चरणों में किया जाता हैं. जहाँ प्रत्येक चरण को विभिन्न पदों की आवश्यकता के अनुसार उत्तीर्ण करने की आवश्यकता हैं. SSC CGL 2018 परीक्षा चार चरणों यानि टियर-1, टियर-2, टियर-3 तथा टियर-4 में आयोजित की जाएगी, जैसाकि नीचे दी गयी सारिणी में दिखाया गया हैं:
टियर | टाइप | मोड |
टियर – 1 | बहुविकल्पीय प्रश्न | कंप्यूटर आधारित (ऑनलाइन) |
टियर – 2 | बहुविकल्पीय प्रश्न | कंप्यूटर आधारित (ऑनलाइन) |
टियर – 3 | हिंदी या इंग्लिश में विवरणात्मक पेपर | पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) |
टियर – 4 | स्किल टेस्ट: डाटा एंट्री स्पीड टेस्ट / कंप्यूटर दक्षता परिक्षण | जहाँ भी आवश्यक हो (सभी पदों के लिए आवश्यक नहीं) |
दस्तावेज सत्यापन | सभी के लिए लागू |
पिछले कुछ वर्षों में, SSC ने परीक्षा पैटर्न में कुछ बदलाव किये हैं. उम्मीदवारों को SSC CGL परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले परीक्षा पैटर्न और सिलेबस में किये गए बदलावों को ध्यान में रखना चाहिए. कुछ महत्वपूर्ण बिंदु जिनका ध्यान रखना चाहिए, निम्नलिखित हैं-
SSC CGL 2018 Tier-1 परीक्षा: तैयारी की युक्तियाँ और रणनीति
- टियर –I वस्तुनिष्ठ/बहुविकल्पीय परीक्षा ऑनलाइन मोड में 60 मिनट की होगी.
- टियर –II वस्तुनिष्ठ/बहुविकल्पीय परीक्षा में चार पेपर्स होंगे, प्रत्येक पेपर ऑनलाइन मोड में 60 मिनट की अवधि का होगा.
- टियर – III विवरणात्मक परीक्षा पेनऔर पेपर मोड में 1 घंटे की अवधि का होगी.
- कोई भी अनुभागीय कट-ऑफ नहीं होगा.
SSC CGL 2018 टियर-I परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
SSC CGL 2018 टियर-I परीक्षा एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा हैं जोकि ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी. परीक्षा में चार अनुभाग होंगे जिनमें 100 प्रश्न (प्रत्येक अनुभाग में 25 प्रश्न) होंगे और जोकि कुल 200 अंकों के लिए होंगे (प्रत्येक अनुभाग के लिए अधिकतम 50 अंक). टियर-1 परीक्षा के लिए निर्धारित समयावधि 60 मिनट की होगी.
अनुभाग | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय |
क्वांटिटेटिव एपटीट्युड | 25 | 50 | 60 मिनट (कुल) |
इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन | 25 | 50 | |
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग | 25 | 50 | |
सामान्य जागरूकता | 25 | 50 | |
कुल | 100 | 200 |
याद रखने योग्य बिंदु:
- SSC CGL 2018 टियर-1 परीक्षा में नकारात्मक अंकन होगा और सभी अनुभागों में गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक की कटौती की जाएगी.
- दृष्टिविहीन और सेरिब्रल पाल्सी से पीड़ित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की अवधि 80 मिनट की होगी.
SSC CGL 2018 परीक्षा के उपरोक्त बताये गए परीक्षा पैटर्न को देखने के बाद, अगला कदम इस परीक्षा के सभी चारों अनुभागों के टॉपिक के सिलेबस का विश्लेषण करना हैं-
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग | सामान्य जागरूकता | क्वांटिटेटिव एपटीट्युड | इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन |
Classification | Static General Knowledge (Indian History, Culture, etc.) | Simplification | Reading Comprehension |
Analogy | Science | Interest | Fill in the Blanks |
Coding-Decoding | Current Affairs | Averages | Spellings |
Puzzle | Sports | Percentage | Phrases and Idioms |
Matrix | Books and Authors | Ratio and Proportion | One word Substitution |
Word Formation | Important Schemes | Problem on Ages | Sentence Correction |
Venn Diagram | Portfolios | Speed, Distance and Time | Error Spotting |
Direction and Distance | People in News | Number System | Synonyms |
Blood Relations | Computers | Mensuration | Antonyms |
Series | Awards and their importance | Data Interpretation | Idioms & Phrases |
Verbal reasoning | Geography | Time and Work | |
Non-Verbal Reasoning | Economy | Algebra | |
Critical Thinking | Polity | Trigonometry | |
Emotional & Social Intelligence | Population Census | Geometry |
SSC CGL 2018 टियर - II परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
SSC CGL 2018 टियर-II परीक्षा एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा हैं जोकि ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी.
परीक्षा में चार पेपर्स होंगे- क्वांटिटेटिव एबीलिटीज, इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन, सांख्यिकी और सामान्य अध्ययन (वित्तशास्त्र व अर्थशास्त्र). प्रत्येक पेपर की समय अवधि 2 घंटे की होगी.
परीक्षा का अनुभागीय विवरण नीचे सारिणी में दिया गया हैं-
SSC CGL 2018 क्वांटिटेटिव एपटीट्युड की तैयारी की नीति: अध्यायवार और वर्षवार विस्तृत विश्लेषण
पेपर | विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | परीक्षा की अवधि |
I | क्वांटिटेटिव एबीलिटीज | 100 | 200 | 2 घंटे |
II | इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन | 200 | 200 | 2 घंटे |
III | सांख्यिकी | 100 | 200 | 2 घंटे |
IV | सामान्य अध्ययन (वित्तशास्त्र व अर्थशास्त्र) | 100 | 200 | 2 घंटे |
याद रखने योग्य बिंदु:
- पेपर-I और पेपर-II सभी पोस्ट के लिए अनिवार्य हैं.
- पेपर-III केवल उन्ही उम्मीदवारों के लिए होगा जिन्होंने जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के पद के लिए आवेदन किया होगा और इस पोस्ट के लिए पेपर-1 में शॉर्टलिस्ट हुए हैं.
- पेपर-IV केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए होगा जो टियर-1 में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर/ असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर के पद के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं.
- पेपर-II (इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन) में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 का नकारात्मक अंकन होगा जबकि पेपर--I, पेपर-III और पेपर-IV में प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.5 अंक का नकारात्मक अंकन निर्धारित किया गया हैं.
- पेपर-I में प्रश्न दसवीं कक्षा के स्तर के, पेपर-II के प्रश्न बारवीं कक्षा और पेपर-III व पेपर-IV के प्रश्न स्नातक स्तर के होंगे.
- दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की अवधि 2 घंटे और 40 मिनट की होगी.
SSC CGL 2018 के परीक्षा पैटर्न जैसा कि ऊपर बताया गया है, के बारे में जानने के पश्चात, अगला कदम SSC CGL टियर-II 2018 परीक्षा के सभी चारों पेपर्स का टॉपिक्स-वार विश्लेषण करना हैं-
क्वांटिटेटिव एपटीट्युड | इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन | सांख्यिकी | सामान्य अध्ययन: वित्त और अर्थशास्त्र |
Simplification | Reading Comprehension | Collection and Representation of Data | Finance and Accounting |
Interest | Spelling | Measure of Dispersion | Fundamental Principles |
Averages | Fill in the Blanks | Measure of Central Tendency | Financial Accounting |
Percentage | Phrases and Idioms | Moments, Skew-ness, and Kurtosis | Basic Concepts of Accounting |
Ratio and Proportion | One Word Substitution | Correlation and Regression | Self-Balancing Ledger |
Speed, Distance and Time | Sentence Correction | Random Variables | Forms of Market and price determination in different markets |
Number System | Error Spotting | Random Variables | Theory of Production and cost |
Mensuration | Cloze Test | Sampling Theory | Economics and Governance |
Data Interpretation | Para Jumbles | Analysis and Variance | Comptroller and Auditor General of India |
Time and Work | Synonyms-Antonyms | Time Series Analysis | Finance Commission |
Algebra | Active-Passive Voice | Index Number | Theory of Demand and Supply |
Trigonometry | Direct-Indirect Speech | ||
Geometry | |||
Data Sufficiency |
SSC CGL टियर - III परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
SSC CGL टियर - III परीक्षा एक विवरणात्मक परीक्षा हैं जोकि पेन और पेपर मोड में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में, उम्मीदवारों की भाषा में दक्षता, सामान्य ज्ञान, शब्दावली का प्रयोग और लेखन कौशल का परीक्षण किया जाता हैं. उम्मीदवारों को इन 60 मिनटो में निबंध, संक्षिप्त पैराग्राफ, प्रार्थना-पत्र, पत्र, इत्यादि लिखना होता हैं.
परीक्षा मोड | विषय | अधिकतम अंक | समय-सीमा |
पेन और पेपर मोड | हिंदी या इंग्लिश में विवरणात्मक पेपर (निबंध, संक्षिप्त पैराग्राफ, प्रार्थना-पत्र, पत्र, इत्यादि) | 100 | 60 मिनट |
इस टियर की परीक्षा की तैयारी करने का सबसे सही तरीका है- विभिन्न अखबारों में संपादित लेखों को पढना. इसके अलावा, आपको पत्र और प्रार्थना-पत्र के पैटर्न के बारें में भी ज्ञान होना आवश्यक हैं.
SSC CGL टियर – IV परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
SSC CGL टियर - IV परीक्षा में कुछ स्किल्स टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी. जिसमें स्किल्स टेस्ट सिर्फ कुछ ही सरकारी पदों के लिए हैं जबकि दस्तावेज सत्यापन सभी पदों के लिए हैं.
- DEST (डाटा एंट्री स्पीड टेस्ट) सिर्फ टैक्स असिस्टेंट (केंद्रीय उत्पाद शुल्क और आयकर) के लिए
- CPT (कंप्यूटर दक्षता टेस्ट) केन्द्रीय सचिवालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (विदेश मंत्रालय), कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के अंतर्गत गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय में असिस्टेंट और खनन मंत्रालय में असिस्टेंट के लिए आयोजित किया जायेगा.
- दस्तावेज सत्यापन: दस्तावेज सत्यापन अंतिम चयन के लिए आखिरी चरण हैं
SSC उम्मीदवारों के लिए शीर्ष 10 प्रेरणादायक कथन
SSC CGL 2018 परीक्षा की तैयारी स्ट्रैटेजी
SSC CGL 2018 परीक्षा के विस्तृत सिलेबस पर नज़र डालने के बाद, अगला कदम एक स्टडी प्लान बनाना और उस पर कार्य करना हैं. उदाहरणार्थ-पिछले वर्ष के पेपर्स को हल करके अभ्यास शुरू करें और अपने कमज़ोर व मज़बूत क्षेत्रों का विश्लेषण करें. नियमित अभ्यास करने से इस परीक्षा में सटीकता और उच्च स्कोर को प्राप्त किया जा सकता हैं.
आइये- SSC CGL टियर-I परीक्षा के चारों अनुभागों में उच्च स्कोर करने के विभिन्न तरीकों पर नज़र डालते हैं-
- नियमित अभ्यास: प्रतिदिन पिछले वर्ष के पेपर्स और मॉक टेस्ट हल करने की आदत डालें. इससे आपकी स्पीड और सटीकता सुधरेंगी. पिछले वर्ष के पेपर्स को हल करना इसलिए भी ज़रूरी हैं क्योंकि इनमें कई प्रश्नों को दोहराया जाता हैं.
- एक उचित स्टडी प्लान बनायें: प्रश्न-पत्र के सभी अनुभागों के लिए एक उचित स्ट्रैटेजी और समय सारिणी का अनुसरण करें.
- महत्वपूर्ण टॉपिक्स का अभ्यास: उम्मीदवारों को उपरोक्त बताये गए अध्याय-वार विश्लेषण और महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर पहले ध्यान केन्द्रित करना चाहिए.
- अपने कमज़ोर क्षेत्रों पर फोकस करें: पहले अपने कमज़ोर क्षेत्रों पर फोकस करने का प्रयास करें और इन्हें तैयार करने के लिए अधिक समय दें. अपने कमज़ोर क्षेत्रों को अधिक समय और मज़बूत क्षेत्रों को कम समय दें.
- पहले प्रश्न को पूरा पढ़ें: उम्मीदवारों को प्रश्नों को अधूरा पढने की गलती से बचना चाहिए क्योंकि इससे अंतत: गलत उत्तर ही प्राप्त होता हैं. अत: पूछे गए प्रश्नों को सावधानीपूर्वक पढ़ें.
- उन्मूलन का नियम: वे विकल्प जो आप को भ्रमित करते हैं, उनके लिए उन्मूलन के नियम का प्रयोग करें और इससे उत्तर प्राप्त करें.
- अनुमानित उत्तर देने से बचें: अनुमान लगाने से आपको गलत उत्तर मिल सकता हैं और आपके नकारात्मक अंकों में वृद्धि हो सकती हैं. इसके अलावा, यदि आप सही जवाब के बारें में निश्चित नहीं हैं तो एक ही प्रश्न पर अधिक समय न बर्बाद करें और अगले प्रश्न पर जाएँ.
- समय प्रबंधन: मॉक टेस्ट्स को हल करते समय, ज्यादा समय उन अनुभागों को दें जिनमें आप दक्ष हैं. इससे परीक्षा में दी गयी समय अवधि का कुशलता से प्रयोग सुनिश्चित होता हैं. ध्यान रखें कि इस परीक्षा में कोई भी अनुभागीय समय-सीमा और अनुभागीय कट-ऑफ नहीं होगा. इसलिए, आपका एकमात्र उद्देश्य किसी भी तरह अपना स्कोर बढ़ाना हैं.
- विभिन्न स्ट्रैटेजी का प्रयास करें और सबसे श्रेष्ठ को चुनें: मॉक टेस्ट्स को हल करने के लिए विभिन्न क्रम का प्रयास करें. कभी इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन अनुभाग से पहले शुरू करें या कभी क्वांटिटेटिव एपटीट्युड या अपने सबसे कठिन अनुभाग से शुरू करें. सबसे श्रेष्ठ स्ट्रैटेजी को महत्वता दें.
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) का परिणाम चार चरणों में जारी होता हैं यानि प्रत्येक टियर की परीक्षा के समापन के बाद. उम्मीदवार जिन्होंने पिछली परीक्षा को पास किया हैं. वे ही अगले चरण की परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे. परिणाम की घोषणा के बाद, उम्मीदवार परिणाम को SSC की आधिकारिक वेबसाइट से डायरेक्ट लिंक के द्वारा चेक कर सकते हैं.
आइये- SSC CGL टियर-I 2017 परीक्षा के कट-ऑफ पर एक नज़र डालते हैं-
टियर-2 (पेपर-I, पेपर-II और पेपर-III (साँख्यिकी)) और टियर-3 के लिए, टियर-1 में उत्तीर्ण उम्मीदवार | ||
श्रेणी | प्रारंभिक कट-ऑफ | संशोधित कट-ऑफ |
अनुसूचित जाति | 127.50 | 123.50 |
अनुसूचित जनजाति | 117.00 | 114.50 |
पिछड़ा वर्ग | 140.00 | 135.50 |
ऑर्थोपेडिक विकलांग | 104.50 | 102.00 |
श्रवण शक्ति विकलांग | 62.00 | 61.00 |
दृष्टिबाधित विकलांग | 116.00 | 116.00 |
अनारक्षित जाति | 151.00 | 146.50 |
टियर-2 (पेपर-I, पेपर-II और पेपर-III (सामान्य अध्ययन(वित्त व एकाउंट्स))) और टियर-3 के लिए, टियर-1 में उत्तीर्ण उम्मीदवार | ||
श्रेणी | प्रारंभिक कट-ऑफ | संशोधित कट-ऑफ |
अनुसूचित जाति | 129.00 | 125.50 |
अनुसूचित जनजाति | 123.00 | 119.00 |
पिछड़ा वर्ग | 140.50 | 135.50 |
ऑर्थोपेडिक विकलांग | 113.50 | 111.50 |
श्रवण शक्ति विकलांग | 79.00 | 75.00 |
अनारक्षित जाति | 152.50 | 148.00 |
SSC उम्मीदवारों के लिए शीर्ष 10 प्रेरणादायक कथन
टियर-2 (पेपर-I, पेपर-II) और टियर-3 के लिए, टियर-1 में उत्तीर्ण उम्मीदवार | ||
श्रेणी | प्रारंभिक कट-ऑफ | संशोधित कट-ऑफ |
अनुसूचित जाति | 103.00 | 98.00 |
अनुसूचित जनजाति | 93.00 | 88.50 |
पिछड़ा वर्ग | 115.00 | 110.00 |
भूतपूर्व सैनिक | 73.50 | 69.00 |
ऑर्थोपेडिक विकलांग | 87.00 | 84.50 |
श्रवण शक्ति विकलांग | 40.00 | 38.00 |
दृष्टिबाधित विकलांग | 89.50 | 89.50 |
अनारक्षित जाति | 131.00 | 126.50 |
कर्मचारी चयन आयोग आधिकारिक तौर पर संबंधित परीक्षाओं के सफल समापन के 10 से 15 दिनों के बाद अपनी वेबसाइट पर SSC CGL टियर -1 और टियर- 2 परीक्षाओं की उत्तर कुंजी को जारी करता है। उम्मीदवार SSC द्वारा जारी उत्तर कुंजी के आधार पर अपने अनुमानित अंक और अपेक्षित रैंक की गणना कर सकते हैं।
यदि आपको “SSC CGL 2018: परीक्षा तिथि, पदों की संख्या, पात्रता मापदंड, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और कट-ऑफ” के बारे में दी गयी जानकारी उपयोगी लगी हो तो SSC परीक्षा 2018 के बारे में इस तरह की अधिक जानकारी के लिए www.jagranjosh.com/staff-selection-commission-ssc पर विजिट करें.
0 Comments