पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (POSOCO) ने मैनेजर और असिस्टेंट ऑफिसर ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
POSOCO Recruitment
पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (POSOCO) ने मैनेजर और असिस्टेंट ऑफिसर ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 11 नवंबर 2019 तक या उससे पहले ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन विंडो 10 अक्टूबर 2019 से खुली रहेगी.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन की ओपनिंग तिथि: 10 अक्टूबर 2019
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11 नवंबर 2019
रिक्ति विवरण:
मैनेजर (ह्यूमन रिसोर्स): 10 पद
असिस्टेंट ऑफिसर ट्रेनी (कंपनी सेक्रेटरी): 01 पद
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता:
मैनेजर (ह्यूमन रिसोर्स): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / प्रतिष्ठित संस्थान से बिज़नस मैनेजमेंट /पर्सनेल मैनेजमेंट /इंडस्ट्रियल रिलेशन /सोशल वर्क में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री /पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के साथ एक विषय के रूप में पर्सनल मैनेजमेंट/ह्यूमन रिसोर्स में स्पेशलाइजेशन के साथ एमबीए.
असिस्टेंट ऑफिसर ट्रेनी (कंपनी सेक्रेटरी): उम्मीदवार को कम्पनी सेक्रेटरीज ऑफ़ इंडिया का एसोसिएट मेम्बर होना चाहिए.
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपने आवेदन को सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों (एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स और अन्य सपोर्टिंग डाक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ “असिस्टेंट मैनेजर (एचआर -भर्ती), पीओएसओसीओ, कॉर्पोरेट ऑफिस, 9 वाँ फ्लोर, आईएफसीआई टॉवर, 61 नेहरू प्लेस, नई दिल्ली- 110019'' को अधिकतम 11 नवंबर 2019 तक भेज सकते हैं.

0 Comments