एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:42 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
ख़बर सुनें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपसे एक सुझाव चाहिए। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट भी किया है। दरअसल, प्रधानमंत्री सोमवार, 30 सितंबर 2019 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) के दीक्षांत समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। यहां वह विद्यार्थियों व अन्य मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। इस संबोधन के लिए उन्होंने लोगों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।
अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा है 'कल मैं आईआईटी मद्रास के दीक्षांत समाहोर के लिए चेन्नई में रहूंगा। वहां भारत के कुछ प्रतिभाशाली व उज्ज्वल विद्यार्थियों से मिलने के लिए उत्साहित हूं। मैं चाहूंगा कि आप सभी, खास कर आईआईटी में पढ़ रहे व पढ़ चुके छात्र-छात्राएं मेरे भाषण के लिए कुछ आइडिया साझा करें। आप नमो के ओपन फोरम पर मेरे साथ अपने आइडिया साझा कर सकते हैं।'

ये भी पढ़ें : जानें मोदी सरकार ने 100 दिनों में शिक्षा के लिए क्या-क्या किया
Tomorrow I would be in Chennai for the convocation ceremony of @iitmadras. I look forward to being with some of India’s brightest minds. I also call upon all of you, especially IITians and IIT alumni to share their ideas for my speech. Do so on the Open Forum on the NaMo App.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 29, 2019

0 Comments