Rajasthan Govt Teacher Recruitment Last Chance To Change Subject And Language For Reet Exam - रीट 2021...


राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी रीट (REET) के लिए आवेदन फार्म में संशोधन के लिए आखिरी मौका मिल रहा है। आवेदन फार्म में ऑफलाइन संशोधन के लिए आवेदन करने के लिए 15 मार्च अंतिम तिथि रखी गई है। यह संशोधन सिर्फ परीक्षा के विषय और भाषा में ही मान्य होंगे और इनके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। बता दें कि राजस्थान सरकार अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार, राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। इसके लिए राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी रीट (REET) परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल, 2021 को किया जाना है। इस संशोधन के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रत्येक संशोधन के लिए 300 रुपए का भुगतान रीट को-ऑर्डिनेटर के नाम पोस्टल ऑर्डर/ बैंक डिमांड ड्राफ्ट के जरिये करना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने अपना संशोधन आवेदन अंतिम तिथि 25 फरवरी के बाद भेजा है उन्हें भी दोबारा आवेदन करना होगा। गौरतलब है कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के साथ ही स्कूल व्याख्याताओं के भी 3,000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा होनी हैं। इसके परिणाम जारी होने के बाद शिक्षा विभाग राज्य भर में 31,000 शिक्षकों की नियुक्तियां करेगा। रीट परीक्षा के पात्रता प्रमाण पत्र की वैधता तीन वर्ष की होगी। बता दें कि राजस्थान में तीन साल बाद रीट परीक्षा हो रही है। इससे पहले रीट परीक्षा 2018 में आयोजित की गई थी। 


राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी रीट संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें। 





Post a Comment

0 Comments