UPPSC ने रचा इतिहास, PCS परीक्षा के लिए...


लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया है। इस बार आवेदन करने के लिए बड़ी संख्‍या में अभ्‍यार्थियों ने आवेदन दिया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक PCS 2021 प्रारंभिक परीक्षा के लिए करीब 7 लाख अभ्‍यार्थियों ने आवेदन किया है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब पीसीएस परीक्षा में 6 लाख से ज्‍यादा आवेदन हुए हों।

ध्‍यान देने वाली बात ये भी है कि इस साल पीसीएस में पदों की सख्‍ंया पिछले साल की अपेक्षा में कम है। हालांकि जबतक प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्‍ट आएगा तबतक पदों की संख्‍या बढ़ने की उम्‍मीद भी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 के 400 और सहायक वन संरक्षक अधिकारी/क्षेत्रीय वन अधिकारी (एसीएफ व आरएफओ) 2021 के 16 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पांच मार्च तक लिए थे।

आयोग के अनुसार इस बार छह लाख 88 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रतियोगियों का कहना है कि पहली बार इतनी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पीसीएस 2020 के 487 पदों के लिए 5.95 लाख, जबकि पीसीएस 2019 के 453 पदों के लिए 5,44,664 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था। आवेदकों की संख्या के अनुसार परीक्षा केंद्र भी बढ़ना तय है।



Post a Comment

0 Comments