Fsi Recruitment 2021: Forest Survey Of India Invited Application For Engagement Of 44 Posts Of Technical...


पर्यावरण और वन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय वन सर्वेक्षण (फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया - एफएसआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के अनुसार टेक्निकल एसोसिएट्स के 44 पदों पर भर्ती की जाएगी। 5 मार्च, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एफएसआई की वेबसाइट www.fsi.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एफएसआई के शिमला, नागपुर, कोलकाता, बेंगलुरु और देहरादून के ऑफिस में लिखित परीक्षा के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। चयनित आवेदकों को एक साल के कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर नियुक्त किया जाएगा। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अगली स्लाइड पर जाएं। 

यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE: 10वीं, 12वीं, स्नातक व स्नातकोत्तर के लिए मौका, 562 पदों पर हो रही हैं भर्तियां





Post a Comment

0 Comments