
नई दिल्ली। जॉइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन 2021 (JEE Main) का रिजल्ट 7 मार्च को घोषित किया जा सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा आयोजित कराई गई इस परीक्षा के परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले NTA ने 2 मार्च को परीक्षा से संबंधित आंसर की को जारी किया था।
23 से 26 फरवरी तक आयोजित हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि जेईई मेन परीक्षा 23, 24, 25, और 26 फरवरी को आयोजित की गई थी। इसके लिए 6,61,776 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। NTA द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 95 प्रतिशत उम्मीदवारों ने पेपर 1 ( B.Tech, BE) लिया और 81.2 प्रतिशत उम्मीदवा पेपर 2 (BArch, BPlanning) के लिए उपस्थित हुए।
आपको बता दें कि NTA ने इस साल से JEE Main की परीक्षा को एक साल में चार बार आयोजित किए जाने का फैसला लिया था। पहले सेशन की परीक्षा फरवरी में, दूसरे सेशन की परीक्षा मार्च में, तीसरे की अप्रैल में और चौथे की परीक्षा में मई में आयोजित की जायेगी।

0 Comments