गौहाटी विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 1837 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए एग्रीकल्चर एक्सटेंशन असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर इत्यादि पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 27 फरवरी, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन के लिए एक हफ्ते से भी कम का समय शेष है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।

0 Comments