
करेंट अफेयर्स एक पंक्ति को नए रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, इसमें आपको भारत के केंद्रीय बजट 2021-22 के बारे में जानकारी देने के साथ ही नवीनतम अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसेकि, नेपाल सरकार का हाइड्रो प्रोजेक्ट और संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन की एक नवीनतम रिपोर्ट के बारे में जरुरी जानकारी दी जा रही है.
करेंट अफेयर्स एक पंक्ति को नए रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, इसमें आपको भारत के केंद्रीय बजट 2021-22 के बारे में जानकारी देने के साथ ही नवीनतम अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसेकि, नेपाल सरकार का हाइड्रो प्रोजेक्ट और संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन की एक नवीनतम रिपोर्ट के बारे में जरुरी जानकारी दी जा रही है.
• भारत की वित्त मंत्री ने इस साल के आम बजट के लिए जो ऐप लॉन्च किया है - केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप
• भारत के आम बजट 2021-22 के लिए लॉन्च किये गये ऐप में कुल कितने केंद्रीय बजट दस्तावेजों को शामिल किया गया है - 14 केंद्रीय बजट दस्तावेज
• भारत का केंद्रीय बजट 2021-22 पहली बार जिस रुप में पेश किया गया - बजट की सॉफ्ट कॉपी
• केंद्रीय बजट 2021-22 में डबल टैक्स सिस्टम से इन लोगों को छूट दी जा रही है - अप्रवासी भारतीय (NRI)
• वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल ऐलान में जितने साल से अधिक आयु वाले लोगों को अब ITR नहीं भरना होगा - 75 साल से अधिक आयु वाले लोग
• वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2021-22 में भारत में यहां यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया है - लेह
• UNWTO की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि, कोविड -19 संकट ने जितनी प्रत्यक्ष पर्यटन नौकरियों को खतरे में डाल दिया है - 100-120 मिलियन प्रत्यक्ष पर्यटन नौकरियां
• नोवोवैक्स के अनुसार, कोविड -19 वैक्सीन ‘कोवोवैक्स’ ने यूनाइटेड किंगडम में अपने चरण 3 के नैदानिक परीक्षण में जितने प्रतिशत प्रभावकारिता दिखाई है - 89.3%
• नेपाल सरकार ने यह घोषणा की है कि, उसने भारत के सतलुज जल विद्युत निगम - SJVN को जितने मेगावाट की लोअर अरुण हाइड्रो परियोजना के निर्माण का ठेका दिया है - 679 मेगावाट
• संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन की एक नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय यात्रा में गिरावट से निर्यात राजस्व में जितने अमेरीकी डॉलर का अनुमानित नुकसान हुआ है - 1.3 ट्रिलियन अमेरीकी डॉलर
Take Weekly Tests on app for exam prep and compete with others. Download Current Affairs and GK app
एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप
AndroidIOS
0 Comments