SAMS Odisha merit list 2020: डिग्री कॉलेजों में दाखिले के...

Jobs

oi-Shilpa Thakur

|

नई दिल्ली। ओडिशा के स्कूल एंड मास एजुकेशन डिपार्टमेंट ने आधिकारिक तौर पर एसएएमएस ओडिशा प्लस थ्री एडमिशन 2020 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। पहली मेरिट लिस्ट (Odisha +3 Admission 2020) को राज्य के डिग्री कॉलेजों में दाखिले के लिए जारी किया गया है। जिन छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया था, वह मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। वह इस पहले सलेक्शन रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.in पर जाकर भी देख सकते हैं। यहां उन्हें अपने चयन और एडमिशन का स्टेटस चेक करना होगा।

odisha, merit list, admission, sams odisha result 2020, odisha plus three results, sams odisha plus three admission 2020,odisha plus three result 2020, sams odisha 1st merit list 2020, odisha plus three merit list 2020, ओडिशा बोर्ड प्लस थ्री एडमिशन मेरिट लिस्ट, छात्र शैक्षणिक प्रबंधन प्रणाली, ओडिशा प्लस 3 एडमिशन 2020, सैम्स प्लस थ्री एडमिशन मेरिट लिस्ट, ओडिशा, मेरिट लिस्ट, दाखिला

राज्य उच्च शिक्षा विभाग ने 8 सितंबर, 2020 को ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी किया था और छात्रों को इसे 22 सितंबर, 2020 से पहले जमा करने के लिए कहा गया था। ओडिशा के 129 कॉलेजों में प्रवेश के लिए 23 सितंबर, 2020 से पहले 2 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

जरूरी तारीखें-

  • ऑनलाइन कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) आने की तारीख- 8 सितंबर, 2020
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख- 22 सितंबर, 2020
  • पहली मेरिट लिस्ट का प्रकाशन- 28 सितंबर, 2020
  • छात्रों द्वारा प्रवेश शुल्क का ऑनलाइन भुगतान- 28 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2020
  • पहली सलेक्शन मेरिट लिस्ट- 29 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2020
  • दूसरी सलेक्शन मेरिट लिस्ट- 8 अक्टूबर, 2020

कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?

  • इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.in पर जाएं।
  • अब यहां +3 Degree Admissions लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
  • मेरिट लिस्ट देखने के लिए कॉलेज का नाम और जिले का चयन करें।
  • जिन छात्रों के नाम सूचीबद्ध हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.in पर प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • अगर छात्रों को वेबसाइट पर परेशानी आती है, तो थोड़ी देर बाद उसपर आएं।
  • छात्र 155335 पर या 1800-345-6770 टोल-फ्री नंबर पर भी मदद मांग सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

MPSC Prelims Admit Card 2020: एमपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड




Post a Comment

0 Comments