Rajasthan BSTC admit card 2020 pre DElEd exam released

Jobs

oi-Shilpa Thakur

|

नई दिल्ली। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बीएसटीसी प्री डी.एल.एड. परीक्षा 2020 (Rajasthan BSTC 2020) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट predeled.com पर जारी किए हैं। जो भी उम्मीदवार बीएसटीसी (बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्सेस) प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह इस वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही इस खबर में नीचे आसान चरण के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका बताया गया है, आप उसकी मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BSTC Admit Card, BSTC, BSTC 2020, rajasthan bstc admit card 2020, bstc 2020 admit card, bstc admit card 2020 download, rajasthan, admit card, exams, D.El.Ed, बीएसटीसी, बीएसटीसी एडमिट कार्ड, बीएसटीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 2020, परीक्षा

इसके साथ ही इस खबर में नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। राजस्थान बीएसटीसी के लिए आयोजित होने वाली प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 31 अगस्त, 2020 को होगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड से राज्य के विभिन्न केंद्रों में आयोजित होगी। वहीं इस परीक्षा के आयोजित होने का समय दोपहर 2 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक का है।

कैसे डाउनलोड करें प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeled.com पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे कैंडिडेट्स लॉगइन वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुल जाएगा, यहां आपको बीएसटीसी परीक्षा एडमिट कार्ड 2020 का लिंक दिखेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • यहां रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि दर्ज करने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  • उम्मीदवार चाहें तो यहां से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • भविष्य की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।

जानकारी के लिए बता दें राजस्थान बीएसटीसी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसके माध्यम से जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाता है, उन्हें राज्य के विभिन्न कॉलेजों में डी.एल.एड. कोर्सेस में दाखिला मिलता है। परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस खबर में नीचे डायरेक्ट लिंक भी दिए गए हैं।

एग्जाम टालने की मांग के बीच NEET ने जारी किए एडमिट कार्ड, इस लिंक से सीधे करें डाउनलोड




Post a Comment

0 Comments