Jamia Millia Islamia Declared 12th Class Results, Complete Information Here - Jamia Millia Islamia 12th...

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 16 Jul 2020 06:53 PM IST

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

ख़बर सुनें

Jamia Millia Islamia 12th Results: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिये। यह रिजल्ट कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों स्ट्रीम का जारी किया गया है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 12वीं कक्षा में 820 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वे छात्र जिन्होंने 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.jmicoe.in पर जा कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

12वीं परीक्षा में 820 विद्यार्थियों में से 371 छात्राएं तथा 449 छात्र थे। वहीं इस परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी। इस परीक्षा में 98.3 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता पाई, वहीं लड़कों का पास होने का प्रतिशत 96.6 था। 12वीं की परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 97.8 रहा।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के तीन स्कूलों सैयद आबिद हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (SAHSSS), जामिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (JGSSS) और जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल (JSSS) के कुल 535 विद्यार्थियों ने 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किये।

वहीं इस परीक्षा में साइंस स्ट्रीम के टॉपर वैभव मिश्रा रहे। उन्होंने इस परीक्षा में 95.6 फीसदी अंको के साथ टॉप किया। वहीं 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ सैयद मुहम्मद खालिद ने कला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। सिदरा हसन ने 96.6 प्रतिशत अंको के साथ वाणिज्य वर्ग में पहले स्थान प्राप्त किया रहे है।

ये भी पढे़ें :  Maharashtra HSC Result 2020: 12वीं का रिजल्ट घोषित, विद्यार्थी इन चरणों के जरिए देख सकते हैं परिणाम

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Post a Comment

0 Comments