Jobs
oi-Rahul Kumar
नई दिल्ली। जेईई मेन्स और नीट के एग्जाम का रास्ता साफ हो गया है। जेईई मेन्स 2020 और नीट की परीक्षाएं सितंबर में आयोजित की जाएंगी। एनटीए ने एक प्रेस रिलीज करते जुए शुक्रवार की देर शाम को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में जेईई मेन 2020 अप्रैल और नीट 2020 परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग लेकर निरस्त की गई याचिकाओं के बाद अब परीक्षाएं स्थगित करने का कोई कारण नहीं है।

जेईई मेन्स की परीक्षा 1 से 6 सितंबर और नीट(यूजी) की परीक्षा 13 सितंबर को कराई जाएगी। जेईई मेन्स की परीक्षा के लिए अभी तक 649223 छात्रों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर चुके हैं। इस परीक्षा में कुल 858073 छात्रों रजिस्ट्रेशन कराया था। इतना नहीं परीक्षा केंद्र में अपनी पसंद के अनुसार सुधार करने का मोका देने पर 99.07 फीसदी छात्रों ने अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र चुना है।
एनटीए ने बताया कि एनईईटी 2020 (यूजी) की परीक्षा 13 सितंबर 2020 को होगी। इस परीक्षा के लिए देशभर से 15,97,433 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। नीट (NEET) के एडमिट कार्ड वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जल्द जारी होंगे। 99 फीसदी छात्रों को उनके पसंद के परीक्षा केंद्रों पर दिया जाएगा।
इस बीच भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिक्षा मंत्रालय को मेडिकल में दाखिले से जुड़ी राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) और इंजीनियरिंग में दाखिले से संबंधित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) को दिवाली तक टालने का निर्देश देने की मांग की है।
स्टेनोग्राफर के 1200 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, पढ़ें आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी

0 Comments