एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, Updated Thu, 17 Dec 2020 06:50 PM IST
आजादी के बाद से भारतीय सेना में काफी कुछ बदला है। सेना में भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इन बदलावों को जानना आवश्यक है। भारतीय सेना की संरचना, कोर, ब्रिगेड और बटालियन जैसे अहम जानकारियों से जुड़ीं ये बातें आप नहीं जानते होंगे।
भारतीय सेना दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना है। बीते साल ही देश में सीडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद सृजित हुआ। पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को देश का पहला सीडीएस नियुक्त किया गया था। आइए जानते हैं भारतीय सेना के संबंध में कमान, कोर, संगठन, विंग और रैंक जैसी अहम और रोचक जानकारियां।
अहम बदलाव :
- 1955 में कमांडर-इन-चीफ का नाम बदलकर थल सेना अध्यक्ष, नौसेना अध्यक्ष और वायु सेना प्रमुख किया गया।
- नवंबर 1962 में रक्षा उपकरणों के अनुसंधान, विकास और उत्पादन के लिए रक्षा उत्पादन विभाग की स्थापना की गई थी।
- नवंबर 1965 में रक्षा आवश्यकताओं के रक्षा आपूर्ति विभाग बनाया गया था।
- 1980 में रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग बनाया गया था।
- 2004 में रक्षा उत्पादन और आपूर्ति विभाग का नाम बदलकर रक्षा उत्पादन विभाग कर दिया गया।
- 2004 में भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग का गठन किया गया था।
- 2019 में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस पद सृजित किया गया।

0 Comments