जॉब डेस्क, अमर उजाला, Updated Fri, 24 Jul 2020 01:44 PM IST
एमटेक के छात्रों के सेलेक्शन में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। वहीं बी.टेक के 93.55 फीसदी छात्रों का जॉब प्लेसमेंट हुआ है और एमटेक के 62.50 प्रतिशत छात्रों का भी जॉब प्लेसमेंट हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईआईटी पटना के अधिकारियों ने बताया है कि इस बार पीएसयू ,इंटरनेशनल और घरेलू कंपनियों को मिला कर कुल 110 कंपनियों ने इस बार छात्रों को नौकरी का ऑफर दिया। वहीं पिछली बार जॉब ऑफर करने वाली कंपनियों की संख्या 95 थी।
इस साल आईआईटी, पटना के तीन छात्र निधि ठाकुर, अविनाश सिंह, राजीव रौशन को 59- 59 लाख का जॉब ऑफर मिला है। यह जॉब ऑफर जापान की एक कंपनी राकुटेन ने दिया है। निधि ठाकुर, अविनाश सिंह, राजीव रौशन एमटेक के छात्र हैं। वहीं माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की ओर से 40 का पैकेज सौरभ नाम के छात्र को भी दिया गया है।
आईआईटी, पटना में इस बार इंटरनेशनल जॉब ऑफर्स में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस गूगल, राकुटेन, कोडनेश. माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी कंपनियों नें भाग लिया। वहीं पीएसयू में एचपीसीएल और आईओसीएल जैसे संस्थानों में भी छात्रों का चयन हुआ।
ये भी पढे़ें : रेलवे ने फिर दिया युवाओं को नौकरी का मौका, आज से शुरू आवेदन की प्रक्रिया

0 Comments