एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:13 PM IST
महाराष्ट्र में बारह एजुकेशन चैनल लॉन्च
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200
महाराष्ट्र सरकार ने तीसरी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 12 शैक्षणिक चैनल लॉन्च किए हैं। ये सभी एजुकेशन चैनल जियो टीवी के प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किए गए हैं। जो कि सूबे में चार माध्यमों के जरिए उपलब्ध होंगे। इससे पहले दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के तीन अन्य चैनल लॉन्च किए गए थे। सूबे की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने अपने ट्वीट के जरिए इन चैनलों के लॉन्च की खबर साझा की है।
उन्होंने लिखा है कि महाराष्ट्र एकमात्र ऐसा राज्य है जिसने चार माध्यमों में शैक्षणिक चैनल शुरू किए हैं। जियो टीवी पर तीसरे से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 12 चैनल पेश किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें-MP Board 12th Result 2020: जानिए कब जारी होगा एमपी बोर्ड के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
इतना ही नहीं, बल्कि स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने चार यूट्यूब चैनल भी शुरू किए हैं। ये चार चैनल मराठी और उर्दू में हैं। जिसकी पुष्टि शिक्षा मंत्री गायकवाड़ ने की है। ये चैनल सूबे में पहली से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों को शिक्षा देंगे। मराठी और उर्दू के बाद इनको हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में भी पेश करने की योजना है।
गौरतलब है कि इससे पहले सूबे में पांच जुलाई को स्कूली शिक्षा के लिए तीन चैनल पेश किए गए थे। ये चैनल रिलायंस जियो टीवी और जियो सावन पर पेश किए गए थे। इन चैनलों के जरिए दसवीं कक्षा के मराठी एवं अंग्रेजी विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही बारहवीं साइंस के विद्यार्थियों को भी शिक्षा दी जाएगी। इन चैनलों के जरिए मराठी और अंग्रेजी के दसवीं के छात्रों के लिए ज्ञानगंगा नामक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र के साथ ही तमिलनाडु ने भी एक अगस्त से स्कूलों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए 14 चैनल लॉन्च किए हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते सभी स्कूल, कॉलेज एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम के जरिए शिक्षा दी जा रही है ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो।

0 Comments