shocking story of lady dracula or queen elizabeth bathory
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/8खून से नहाती थी यह वहशी महारानी, लोग कहते थे 'लेडी ड्रैकुला'

इतिहास की परतों में कई ऐसी कहानियां और लोगों के राज दफन हैं, जो अगर आज लोगों के सामने आ जाएं तो शायद वे भी सहम जाएंगे और सोचेंगे कि अच्छा हुआ हम उस सदी में पैदा नहीं हुए। ऐसी ही एक महारानी रही, जिसके कारनामों के कारण लोग उससे डरने लगे थे। यह महारानी वहशी होने के साथ-साथ एक खूंखार सीरियल किलर भी थी। (फोटो: Instagram@mevzusanatcom)
2/8लड़कियों को मार टब में भर लेती थी खून

यह थी हंगरी की रहने वाली एलिजाबेथ बाथरी। बाथरी हंगरी के राजघराने से थीं। माना जाता है कि एलिजाबेथ को कुंआरी लड़कियों का खून बहाना बहुत पसंद था। यही वजह है कि उसने 1590 से 1609 के बीच हजारों लड़कियों का मर्डर किया। उसने उन लड़कियों के खून को एक टब में जमा कर लिया और फिर उससे स्नान किया। ऐसा कहा जाता है कि एलिजाबेथ के दिमाग में फितूर आ गया था कि वह जवान लड़कियों के खून से नहाएगी तो फिर वह हमेशा ही जवान और खूबसूरत रहेगी। (फोटो: Instagram@crimecats.truecrime)
3/8मर्डर के बाद लाशों के साथ बर्बरता

लड़कियों को मारने के बाद भी यह सीरियल किलर उनके साथ बर्बरता और दरिंदगी करने से बाज नहीं आती थी। वह मृत लड़कियों के शरीर के मांस को अपने दांतों से ही काटकर निकाल लेती थी। (सांकेतिक तस्वीर)
4/8लड़कियों को फंसाने के लिए बुनती थी जाल

प्रचलित कहानियों और लोक कथाओं के अनुसार, लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाने के लिए यह सीरियल किलर बड़ा जाल बुनती थी। वह उन्हें लालच से अपने महल में बुलाती और फिर वहीं से उन लड़कियों की जिंदगी पलट जाती। उन्हें मारा-पीटा जाता और हर तरह की बर्बरता उनके साथ की जाती। ऐसा कहा जाता है कि एलिजाबेथ के इस काम में उसका साथ देता था। वह अपने पति के सामने भी लड़कियों को मारकर उनका खून निकालती थी। (सांकेतिक तस्वीर)
5/8ऐसे हुआ था महारानी के कांड का खुलासा

आस-पास के लोगों को इस महिला के इन कामों के बारे में उस वक्त पता चला जब उनका ध्यान लगातार गायब होती लड़कियों और उनकी घटती संख्या पर गया। इससे उनके कान खड़े हो गए और उन्होंने एलिजाबेथ पर नजर रखनी शुरू कर दी। एलिजाबेथ के खिलाफ लगातार आती शिकायतों और आरोपों को देखते हुए हंगरी के राजा ने उसके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए। (फोटो: Instagram@vulgarhistorypod)
6/8दिल दहला देने वाला था महल के अंदर का मंजर

जब जांच कर्ता एलिजाबेथ के महल में पहुंचे तो वहां का मंजर देख स्तब्ध रह गए। जगह-जगह लड़कियों की क्षत-विक्षत लाशें पड़ी थीं और कई जिंदा लड़कियां बेड़ियों में जकड़ी थीं। तुरंत ही एलिजाबेथ और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। (फोटो: Facebook)
7/8मिली ऐसी दर्दनाक सजा, हुई मौत

एलिजाबेथ को उसके कुकर्मों के लिए फांसी नहीं दी गई पर उसके महल के एक कमरे में बंद कर दिया गया। उस कमरे में सिर्फ एक छोटा सा स्लिट था, जिससे बाहर की हवा अंदर जा सके और सिर्फ खाना सरकाया जा सके। वह 4 साल तक वहां कैद रही और फिर एक दिन मृत पाई गई। (तस्वीर में: वह जगह, जहां एलिजाबेथ मृत पाई गई। साभार- Facebook@Elizabeth (Erzsebet) Bathory)
8/8एलिजाबेथ पर बनीं कई फिल्में

एलिजाबेथ बाथरी के ऊपर हॉलिवुड में कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं और किताबें भी लिखी जा चुकी हैं। (तस्वीर में: बाथरी के ऊपर बनी एक फिल्म का पोस्टर, साभार-Instagram@salviscorpio)

0 Comments