Uptet Exam 2019 Online Application Process Last Date For Primary And Upper Primary Govt Teacher Jobs -...

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:02 PM IST

ख़बर सुनें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए आवेदन की शुरुआत एक नवंबर 2019 से हो चुकी है। और आवेदन की अंतिम तिथि के लिए बस दो दिन ही बाकी हैं। उम्मीदवार 20 नवंबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि इस बार यूपीटीईटी प्राइमरी-अपर प्राइमरी परीक्षा के लिए कुल 8.59 लाख आवेदन किए जा चुके हैं। वहीं 15 नवंबर शाम छह बजे तक कुल 680289 पंजीकरण और 604408 आवेदन आए हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों के लिए कुल 858733 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 

इस बार उम्मीदवारों को इस परीक्षा में राहत दी गई है। टीईटी के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग फॉर्म नहीं भरने होंगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने इस बार से ये बदलाव किया है।

यानी अगर उम्मीदवार टीईटी के दोनों पेपर्स की परीक्षा देना चाहते हैं, तो उन्हें अलग-अलग आवेदन नहीं करने होंगे। एक ही आवेदन के जरिए दोनों पेपर्स का विकल्प भरकर इनकी परीक्षा दे सकेंगे। अब तक उम्मीदवारों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना पड़ता था। हालांकि आवेदन शुल्क अलग-अलग ही भरने पड़ेंगे। प्रवेश पत्र भी अलग-अलग जारी होंगे। आगे पढ़ें...

यूपी टीईटी के लिए उम्मीदवार बेहद सावधानी से आवेदन करें। क्योंकि एक बार किए गए ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने का मौका नहीं दिया जाएगा। अगर कोई गलती रह गई तो आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।

आवेदन शुल्क :

  • सामान्य व ओबीसी वर्ग : एक पेपर के लिए 600 रुपये, दोनों के लिए  1200 रुपये।

  • एससी एसटी : एक पेपर 400, दोनों के लिए 800 रुपये।

  • दिव्यांग श्रेणी : एक पेपर 100 और दोनों के लिए 200 रुपये।

  • ऑनलाइन आवेदन एक से 20 नवंबर 2019 तक किए जा सकते हैं।  

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए आवेदन की शुरुआत एक नवंबर 2019 से हो चुकी है। और आवेदन की अंतिम तिथि के लिए बस दो दिन ही बाकी हैं। उम्मीदवार 20 नवंबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि इस बार यूपीटीईटी प्राइमरी-अपर प्राइमरी परीक्षा के लिए कुल 8.59 लाख आवेदन किए जा चुके हैं। वहीं 15 नवंबर शाम छह बजे तक कुल 680289 पंजीकरण और 604408 आवेदन आए हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों के लिए कुल 858733 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 

इस बार उम्मीदवारों को इस परीक्षा में राहत दी गई है। टीईटी के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग फॉर्म नहीं भरने होंगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने इस बार से ये बदलाव किया है।

यानी अगर उम्मीदवार टीईटी के दोनों पेपर्स की परीक्षा देना चाहते हैं, तो उन्हें अलग-अलग आवेदन नहीं करने होंगे। एक ही आवेदन के जरिए दोनों पेपर्स का विकल्प भरकर इनकी परीक्षा दे सकेंगे। अब तक उम्मीदवारों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना पड़ता था। हालांकि आवेदन शुल्क अलग-अलग ही भरने पड़ेंगे। प्रवेश पत्र भी अलग-अलग जारी होंगे। आगे पढ़ें...

Post a Comment

0 Comments