houska castle pit shocking incidents and folklore at czech republic the gate of hell
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
2/5नर्क का द्वार माना जाता है यह गड्ढा

यह गड्डा चेक रिपब्लिक स्थित हाउसका कैसल में है। इस कैसल का निर्माण असल में उसी गड्ढे के ऊपर 13वीं सदी के आसपास किया गया था। माना जाता है कि यह गड्ढा 'नर्क का द्वार' है। इस गड्डे की गहराई इतनी है कि इसे आज तक मापा नहीं जा सका है। (फोटो: Wikipedia)
3/5कैदियों को धकेला जाता था गड्ढे में

एक प्रचलित कहानी है जो 13वीं सदी की है। दरअसल इस कैसल के निर्माण से पहले यहां सभी कैदियों को लाया जाता था और उन्हें गड्ढे में धकेल दिया जाता था। कुछ कैदी तो मर जाते थे, वहीं जो कैदी गड्ढे से सही सलामत बाहर निकल आते थे उन्हें छोड़ दिया जाता था। ऐसा ही एक कैदी के साथ किया गया। उससे कहा गया कि अगर वह गड्ढे से सही सलामत बाहर निकल आया तो उसे छोड़ दिया जाएगा। (सांकेतिक फोटो: getty)
4/5गड्ढे में गिरा और बूढ़ा होकर निकला

यह कहकर उस कैदी को गड्ढे में धकेल दिया गया। जब उसके चीखने की आवाज आई तो लोगों को लगा कि वह मर गया। लेकिन वह जिंदा रहा और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पर उसकी जो हालत थी उसे देख सभी कांप गए। वह कैदी काफी बूढ़ा हो चुका था। माजरा क्या है किसी को समझ नहीं आया। (सांकेतिक फोटो: getty)
5/5गड्ढे के ऊपर बना हाउसका कैसल

जब इस तरह की घटनाएं और कहानियां होती गईं तो गांव वालों ने फैसला किया कि उस गड्ढे को बंद कर दिया जाए। इसीलिए उस गड्डे के ऊपर इस हाउसका कैसल का निर्माण किया गया। लेकिन यह गड्ढा आज भी दूसरी दुनिया का द्वार बना हुआ है और ऐसी घटनाओं की कहानियां सुनने को मिलती रहती हैं। (फोटो: Instagram@jolene_fleur)
jolene_fleurFollow
0 Comments