Aiims Result 2018 Anurag Kumar Singh Get Second Rank In Sc Category - एम्स परीक्षा...





एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:02 AM IST










अनुराग कुमार सिंह



अनुराग कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला







ख़बर सुनें






दिल्ली एम्स द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कविनगर निवासी अनुराग कुमार सिंह ने एससी कैटेगरी में द्वितीय रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इससे परिजनों सहित मोहल्लावासियों में खुशी का माहौल है। 


कविनगर निवासी संजय कुमार का पुत्र अनुराग कुमार सिंह पढ़ाई में काफी मेधावी है। बीते दिनों सीबीएसई द्वारा आयोजित नीट परीक्षा में अनुराग ने एससी कैटेगरी में 21वीं रैंक प्राप्त कर देशभर में जिले का नाम रोशन किया था।  

इसके बाद दिल्ली एम्स द्वारा चयनित परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें अनुराग ने एससी कैटेगरी में दूसरी रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि से परिजनों समेत मोहल्लेवासियों में खुशी का माहौल है। 

घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। अनुराग के चाचा दंत रोग विशेषज्ञ डा.एसपी सिंह ने भी बधाई दी है।





Post a Comment

0 Comments