CTET official notification 2018


CTET official notification 2018







केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से 22 जून से कर सकते हैं. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री, प्रकाश जावडेकर ने हाल ही में सीबीएसई को सीटेट 2018 परीक्षा को 20 भाषाओं में कराने का निर्देश दिया. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा 2018 के लिए अधिसूचना 12 जून 2018 को जारी कर दी गयी थी.


आधिकारिक सूचना के अनुसार, सीबीएसई केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा 2018 का आयोजन 16 सितंबर 2018 को करेगा. यह परीक्षा देश के कुल 92 से अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 जून 2018 से आरंभ होंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2018 है और परीक्षा शुल्क 21 जुलाई तक जमा होंगे.


सीटीईटी परीक्षा दो चरणों में होगी, अर्थात पेपर I एवं पेपर II. जो उम्मीदवार प्राइमरी टीचर (कक्षा I से कक्षा V तक) बनना चाहते हैं उन्हें पेपर I में शामिल होना होगा जबकि एलीमेंट्री टीचर (कक्षा VI से कक्षा VIII तक) बनने के लिए पेपर II में शामिल होना होगा. प्रश्न पत्र में प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकृति के होंगे. प्रश्न दो भाषाओं – (अंग्रेजी एवं हिंदी) में होंगे.


सीटीईटी में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों को मार्क स्टेटमेंट जारी किया जाएगा. जो उम्मीदवार परीक्षा में 60% और उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे उनको पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा.

सम्बन्धित स्कूलों के प्रबंधक (सरकार, लोकल बोडीज, सरकारी सहायता प्राप्त और अवैतनिक) मौजूदा आरक्षण नीति के अनुसार एससी / एसटी, ओबीसी, दिव्यांग व्यक्तियों, आदि से संबंधित उम्मीदवारों को रियायतें दे सकते हैं.

सीटीईटी परीक्षा पास करना किसी भी सूरत में उम्मीदवार के लिए भर्ती / रोजगार की योग्यता नहीं है, यह नियुक्ति के लिए केवल पात्रता मानदंड परीक्षा है.

सीटीईटी पात्रता मानदंड परीक्षा पास करने के प्रमाण पत्र की वैधता सभी श्रेणियों के लिए परिणाम की घोषणा की तिथि से दो वर्ष तक वैध होगी.

सीटीईटी पात्रता मानदंड परीक्षा प्रमाणपत्र प्राप्त करने हेतु किए जा सकने वाले प्रयासों की संख्या पर उम्मीदवारों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है. जो व्यक्ति सीटीईटी योग्यता परीक्षा पास कर चुका है वह भी अपने स्कोर में सुधार कर सकता है, इसके लिए उम्मीदवार को पुन: परीक्षा देनी होगी

CBSE CTET सितंबर 2018 परीक्षा अधिसूचना


योग्यता मानदंड:


(ए) क्लास  I-V के लिए टीचर बनने की न्यूनतम योग्यता : प्राइमरी स्टेज-


कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समतुल्य) और प्राइमरी एजूकेशन में 2-वर्षीय एलीमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा (जो भी नाम हो) पास या परीक्षा में सम्मिलितत होने वाले उम्मीदवार.  या सीनियर सेकेंडरी (या इसके समतुल्य) के अंतिम वर्ष में कम से कम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण या उत्तीर्ण होना या एनसीटीई (मान्यता, मानदंड और प्रक्रिया), रेगुलेशन, 2002 के अनुसार प्राथमिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा (जो भी नाम हो) के अंतिम वर्ष में कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके बराबर) और एलीमेंट्री एजुकेशन में 4 साल की अवधि का स्नातक कोर्स (बीएल.एड) या कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके बराबर) और एजूकेशन में 2 साल की अवधि के डिप्लोमा (स्पेशल एजूकेशन)* के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण, या स्नातक और एलीमेंट्री एजुकेशन में दो साल के डिप्लोमा (जो भी हो) के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार.


(बी) कक्षा VI-VIII के लिए  टीचर बनने की न्यूनतम योग्यता: प्राइमरी स्टेज-


स्नातक के साथ एलीमेंट्री एजूकेशन में 2 साल की अवधि का डिप्लोमा (जो भी नाम हो) उत्तीर्ण या सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार. या कम से कम 50% अंक के साथ स्नातक और एजूकेशन में 1 वर्षीय स्नातक (बीएड) उत्तीर्ण या सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार. या कम से कम 45% अंकों के साथ स्नातक और इस संबंध में समय-समय पर जारी एनसीटीई (मान्यता मानदंड और प्रक्रिया) रेगुलेशन के अनुसार शिक्षा में 1 वर्षीय बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) उत्तीर्ण या सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार. या कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समतुल्य) और एलीमेंट्री एजूकेशन में चार -वर्षीय स्नातक (बीएल.एड) के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार. या कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके बराबर) और 4 साल बीए / बीएससीएड या बीए.एड / बीए एड के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार या कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक और 1 साल बी.एड. (विशेष शिक्षा)* में उत्तीर्ण या सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार.


CBSE अधिसूचना


Rojgar Samachar eBook


यह भी पढ़ें: सामान्य ज्ञान तथ्य


इस नौकरी को पाने के लिए पढ़ें करेंट अफेयर्स