हाइलाइट्स:
- SSC JE final answer key 2019 जारी हुई।
- 1 मार्च को जारी हुआ था एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर-1 का रिजल्ट।
- एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2019 पेपर-2 मार्च 2021 में होगा।
- लगभग 5,681 उम्मीदवार देंगे SSC जेई की परीक्षा।
एसएससी पेपर-1 में लगभग 5,681 उम्मीदवार हुए थे पास (SSC JE Result 2021)
आयोग ने इससे पहले, जूनियर इंजीनियर के विभिन्न ट्रेड (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वालिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) भर्ती 2019 पेपर-1 का रिजल्ट 1 मार्च 2021 को जारी किया था। जिसमें लगभग 5,681 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का तरीका और डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
ये भी पढ़ें:RBI Recruitment 2021: सिक्योरिटी गार्ड भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
ऐसे डाउनलोड करें SSC JE पेपर 1 उत्तर कुंजी 2019
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: एक पीडीएफ खुल जाएगा, निर्देश पढ़ें और आखिर में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: अब क्रेडेंशियल की मदद से लॉग-इन करें।
चरण 5: एसएससी जेई 2019 परीक्षा की फाइनल आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
चरण 6: इसे डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
ये भी पढ़ें:Bank Job 2021: बिहार के इन 11 बैंकों में सैंकड़ों वैकेंसी, ग्रेजुएट के लिए 31,000 से ज्यादा सैलरी
एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2019 पेपर-2 की तारीख
एसएससी जेई परीक्षा सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वालिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स सेक्टर्स के लिए अक्टूबर और दिसंबर 2020 में आयोजित की गई थी। पहले पेपर में क्वालिफाई हुए उम्मीदवारों को अब पेपर-2 में उपस्थित होना होगा। दूसरा पेपर 21 मार्च को हो सकता है, हालांकि इस तारीख अंतिम नहीं हैं और इन्हें बदला भी जा सकता है।
SSC JE final answer key 2019 Download का डायरेक्ट लिंक यहां देखें।
SSC JE पेपर 1 परीक्षा 2019 का परिणाम चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।
SSC JE भर्ती 2019 का नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

0 Comments