Sarkari Naukri 2021 Mppsc Recruitment Exam 2021 Know All Jobs Details - Sarkari Naukri 2021: मध्य...


मध्य प्रदेश में इस साल MPPSC की ओर से 12 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। इन भर्ती परीक्षाओं में कई परीक्षाएं 2019 और 2020 में हुई भर्ती घोषणाओं वाली हैं, तो कुछ हाल ही में 2021 में निकली सरकारी नौकरियों की भी हैं। इनमें आप भी आवेदन कर सकते हैं। इस खबर में आगे आपको सभी परीक्षाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है। इस साल पिछले दो सालों से अटकी भर्ती परीक्षाएं भी होनी हैं। राज्य लोक सेवा आयोग ने हाल ही में 2021 के लिए अपनी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया था। भर्ती कैलेंडर के अनुसार एमपीएससी की 12 परीक्षाओं में से तीन राज्य सेवा परीक्षा और तीन राज्य वन सेवा परीक्षाएं होंगी। हालांकि, इनके अतिरिक्त राज्य अभियांत्रिकी सेवा, सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास और सहायक प्रबंधक लोक सेवा स्वास्थ्य आदि भर्ती परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। 





Post a Comment

0 Comments