India becomes fastest country to reach 4 million COVID-19 vaccination mark


स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 03 फरवरी, 2021 को यह घोषणा की है कि, भारत केवल 18 दिनों में 4 मिलियन कोविड-19 टीकाकरण ख़ुराक लगाने वाला सबसे पहला देश बन गया है.


इस मंत्रालय ने यह भी बताया कि, 01 फरवरी को भारत लोगों को कोविड -19 वैक्सीन की खुराक की देने की संख्या के मामले में शीर्ष 5 देशों में शामिल हो गया था.




भारत के केंद्रीय मंत्रालय ने वर्तमान कोविड-19 स्थिति पर डाटा प्रदान करते हुए, यह भी उल्लेख किया कि 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले 24 घंटों में किसी भी मौत की सूचना नहीं दी है. इन राज्यों में त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, गोवा, पुडुचेरी, सिक्किम, मणिपुर, असम और ओडिशा शामिल हैं.


भारत में कोविड -19 टीकाकरण


• 03 फरवरी तक, देश भर में टीकाकरण अभियान के तहत 41 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है.
• 1,8,762 स्वास्थ्य कर्मचारियों को 3,845 सत्रों में टीका लगाया गया है और अब तक 76,576 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं.



भारत में कोविड-19 से स्वस्थ हुए लोगों के कुल मामले


जैसेकि प्रत्येक दिन टीकाकरण करवा चुके लाभार्थियों की संख्या में प्रगति हुई है, 08 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 85.62% मामले दर्ज किए गए हैं.


स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह कहा है कि, कोविड-19 महामारी से स्वस्थ हुए कुल मामले 1,04,62,631 हैं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य-लाभ दर विश्व स्तर पर सबसे अधिक है. इसके अलावा, स्वस्थ हुए और सक्रिय मामलों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है जोकि वर्तमान में 1,03,02,574 है.


भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट


इस मंत्रालय ने 03 फरवरी को यह जानकारी भी दी है कि, पिछले 24 घंटों में, देश में सक्रिय मामलों में 1,60,057 तक गिरावट आई है और सक्रिय मामले इस महामारी के कुल मामलों के 1.5% से कम हो गये हैं.


राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में सक्रिय मामले


वर्तमान में, भारत के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने 5,000 से कम सक्रिय मामलों की सूचना दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि, 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत (1.91%) की तुलना में साप्ताहिक सकारात्मकता दर अधिक है. वर्तमान में, केरल राज्य में 12% की उच्चतम साप्ताहिक सकारात्मकता दर है, उसके बाद छत्तीसगढ़ में यह दर 7% है.


6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से नए मामले


भारत के 06 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नए मामलों का 83.01% है, जोकि दैनिक नए मामलों की रिपोर्ट के साथ केरल में उच्चतम 5,716 है. इसके बाद क्रमश: 510 और 1,927 नए मामलों के साथ तमिलनाडु और महाराष्ट्र का स्थान है.




Post a Comment

0 Comments