
सरकारी नौकरी प्राप्त करने हेतु युवाओं के लिए आज है यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (UCIL), नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS), मृदा संरक्षण असम, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) and असम कृषि विश्वविद्यालय (AAU) एवं अन्य में निकाली गई नौकरियों के लिए युवा आज ही आवेदन करके अपने सपनों को साकार कर सकते हैं. विभिन्न चीफ मैनेजर, सुपरवाइजर, फोरमैन, वालंटियर्स, जूनियर असिस्टेंट, सर्वेयर, स्टेनोग्राफर, आईटीआई अप्रेंटिस, एडीओ, असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर पदों की भर्ती के लिए बम्पर वेकेंसियों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. युवाओं को इन पदों के लिए आवेदन करने का अति उत्तम अवसर.
यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (UCIL) ने डिप्टी जनरल मैनेजर, चीफ मैनेजर (अकाउंट्स)/मैनेजर (अकाउंट्स)/एडिशनल मैनेजर (एकाउंट्स)/डिप्टी मैनेजर (एकाउंट्स)/असिस्टेंट मैनेजर (एकाउंट्स), स्टोर/एडिशनल कंट्रोलर स्टोर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 20 मार्च 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) नेशनल यूथ कोर प्रोजेक्ट्स के लिए मेधावी युवा उम्मीदवारों से वालंटियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. वर्ष 2021-22 तक देश में कुल 13206 वालंटियर्स तैनात किए जाएंगे. 623 केंद्रों में प्रति ब्लॉक दो स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा. पात्र और इच्छुक उम्मीदवार NYKS वालंटियर 2021 के लिए आज से यानी 05 फरवरी 2021 से NYKS की आधिकारिक वेबसाइट यानी nyks.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. NYKS वालंटियर्स आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2021 है. उम्मीदवार के पास भविष्य के पत्राचार के लिए आधार कार्ड, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए.
NYKS भर्ती 2021: 13206 वालंटियर्स पदों की वेकेंसी के लिए nyks.nic.in पर करें आवेदन
मृदा संरक्षण असम ने जूनियर असिस्टेंट, सर्वेयर, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य आवेदक 12 फरवरी 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से मृदा संरक्षण असम भर्ती अधिसूचना 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं.
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL), भोपाल ने वर्ष 2021-22 के लिए मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवारों से ITI अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 22 फरवरी 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
भेल अप्रेंटिस 2021: 300 आईटीआई अप्रेंटिस पदों की वेकेंसी के लिए आवेदन करें @bplcareers.bhel.com
असम कृषि विश्वविद्यालय (AAU) ने ADO, असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर और JE पदों की वेकेंसी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और पात्र आवेदक असम कृषि विश्वविद्यालय (AAU) भर्ती अधिसूचना 2021 के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से 15 फरवरी 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
AAU भर्ती 2021: 157 एडीओ, असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर और जेई पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन

0 Comments