पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
SSC CHSL: यूपीएससी, बैंकिंग सेक्टर सहित अधिकतर सरकारी संस्थानों में नौकरी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन है, लेकिन 10+2 क्लियर कर लेने के बाद भी कई सरकारी संस्थान आपको नौकरी ऑफर करते हैं। इन्हीं परीक्षाओं में से एक है कम्बाइंड हायर सेकंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा जिसे स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से ऑफर किया जाता है। यह एक ऐसी परीक्षा है जो आपको छोटी उम्र (18 से 27 वर्ष) में ही नौकरी पाने के मौके देती है। एसएससी, लोअर डिविजन क्लर्क, जूनियर सैक्रेटरिएट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट आदि पदों के लिए परीक्षा लेता है। इस परीक्षा के पैटर्न, सिलेबस, सहित कई जानकारियां यहां दी जा रही हैं।
- यह है एग्जाम पैटर्न : यह परीक्षा एक तीन स्तर की प्रक्रिया पर आधारित है, जिसमें एक कम्प्यूटर आधारित परीक्षा, एक डिस्क्रिप्टिव पेपर और स्किल या टाइपिंग टेस्ट शामिल हैं।
- एग्जाम स्टेज: पहले चरण में सीबीटी (ऑनलाइन) के लिए 60 मिनट में 200 मार्क्स के 100 एमसीक्यूज करने होंगे। यह परीक्षा क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस, इंग्लिश लैंग्वेज और जनरल अवेयरनेस जैसे टॉपिक्स पर आधारित होगी। सेकंड स्टेज (टियर 2) ऑफलाइन पेपर में 200 से 250 शब्दों का एस्से, 150-200 शब्दों की एप्लिकेशन राइटिंग होती है। थर्ड स्टेज (टियर 3) क्वालिफाइंग नेचर का है, यह डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के एप्लिकेंट्स के लिए जरूरी है।
- सिलेबस ओवरव्यू को जरूर समझें: इस परीक्षा के लिए टियर 1 एग्जाम इस पूरी एग्जाम स्कीम के लिए बैकबोन की तरह है। यह परीक्षा केवल ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल चॉइस क्वेश्चंस पर आधारित होती है। अपने किसी भी अनुमान के आधार पर आंसर न दें, क्योंकि यदि आपका एक भी आंसर गलत हुआ तो इसके लिए आपके 0.5 मार्क्स काटे जाएंगे। इसके चार भागों से संबंधित जानकारी से आप खुद को अपडेट रखें।
- अपनाएं यह प्रिपरेशन स्ट्रैटजी: टियर 1 के चारों भागों को ध्यान से पढ़ें। सिलेबस कम्प्लीट करने के साथ ही रोजाना 50-50 प्रश्न गणित, अंग्रेजी, रीजनिंग जैसे क्षेत्रों से हल करने चाहिए। नियमित रूप से कोई अंग्रेजी अखबार पढ़ना शुरू कर देना चाहिए।


0 Comments