एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, Updated Tue, 19 Jan 2021 12:09 PM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 के बाद से सत्ता हस्तांतरण प्रक्रिया से लेकर 20 जनवरी, 2021 को होने वाले नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण तक इस बार काफी कुछ बदला है। लेकिन कुछ नहीं बदला तो वह है 20 जनवरी की तारीख। प्रत्येक चार साल बाद आने वाले लीप ईयर में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होते हैं। वैश्विक महाशक्ति अमेरिका के नए निर्वाचित राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 20 जनवरी के दिन होता है। अमेरिका और दुनिया के प्रमुख टीवी न्यूज चैनल इसका सीधा प्रसारण दिखाएंगे। अमेरिका के इतिहास में 20 जनवरी, 2021 को एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। यह दिन दुनिया के सबसे प्राचीन लोकतंत्र के इतिहास में कई परंपराओं के टूटने और बदलने का साक्षी बनेगा। आइए जानते हैं क्या है 20 जनवरी का महत्व, इतिहास और क्यों अलग है इस बार का इनॉगरेशन डे ...

0 Comments