Nios Exam For Class 10th 12th Theory Exams Start From 22 January 2021 - Nios Exam 2021 : कक्षा...

NIOS Class 10th - 12th Exam 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की कक्षा 10वीं और 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाएं 22 जनवरी से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं 15 फरवरी, 2021 तक आयोजित की जा रही हैं। अधिसूचना के अनुसार, 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 12 जनवरी से शुरू हो चुकी हैं। प्रायोगिक परीक्षाएं 25 जनवरी, 2021 को समाप्त हो जाएंगी। परीक्षाओं की विस्तृत डेट शीट यहां क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपने अभी तक एग्जाम हॉल टिकट यानी प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है तो आगे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर लें। 

यह भी पढ़ें : इन हस्तियों ने युवावस्था में ऐसे ली थी प्रेरणा और गाड़ दिए सफलता के झंडे

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की ओर से जारी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर बाद 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच होंगी। सैद्धांतिक परीक्षा और प्रैक्टिकल एग्जाम उन्हीं क्षेत्रीय केंद्रों में होंगे, जहां परीक्षार्थी ने एडमिशन के दौरान रजिस्ट्रेशन करवाया था। बता दें कि ये परीक्षाएं इससे पहले अक्तूबर-नवंबर 2020 में होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। 

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति पद से हटने के बाद भी ट्रंप को मानने पड़ेंगे ये सख्त नियम

परिणाम 06 सप्ताह बाद
परीक्षा का परिणाम परीक्षा की अंतिम तिथि के 06 सप्ताह बाद घोषित किए जाने की संभावना है। अंक पत्र, प्रोविजनल मार्कशीट और माइग्रेशन कम स्थानांतरण प्रमाण पत्र सफल उम्मीदवारों को उनके संबंधित क्षेत्रीय केंद्र के माध्यम से सीधे जारी किए जाएंगे।   

यह भी पढ़ें : जानिए देश की अफसरशाही के बारे में, किस पर पद मिलते हैं क्या अधिकार 

प्रवेश पत्र जारी 
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान यानी एनआईओएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं की सैद्धांतिक और प्रायोगिक परीक्षा के लिए प्रवेश पहले ही पत्र जारी कर दिए थे। अधिसूचना के अनुसार, जिन छात्रों ने जनवरी और फरवरी 2021 में होने वाली परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया है और जिन्होंने जनवरी / फरवरी 2021 की सार्वजनिक परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान भी कर दिया है केवल वे ही अपना एग्जाम हॉल टिकट यानी प्रवेश पत्र sdmis.nios.ac.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : आलीशान और अभेद्य किले से कम नहीं हैं इन लोगों के विमान, जानिए क्या है खास 

क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करें 
ध्यान दें कि यदि आपकी तस्वीर NIOS के पास उपलब्ध नहीं है तो आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। NIOS आधिकारिक वेबसाइट पर जार अधिसूचना के अनुसार, यदि आपका परीक्षा हॉल टिकट फोटो गुम होने के कारण नहीं डाउनलोड हो पाया है, तो आप कृपया अपने संबंधित क्षेत्रीय केंद्र से तुरंत संपर्क करें। 

यह भी पढ़ें : इन पांच टिप्स को अपनाएं, नौकरी और करियर बदलने में नहीं होगी दिक्कत

ऐसे करें डाउनलोड :
आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं
होमपेज पर "सार्वजनिक परीक्षा हॉल टिकट जनवरी / फरवरी 2021" पर क्लिक करें
डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, उसमें अपने क्रेडेंशियल्स जैसे आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें
एनआईओएस कक्षा 10 और 12 के एडमिट कार्ड 2021 को स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।



Post a Comment

0 Comments