एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:47 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
UPSC Indian Forest Service Main Exam 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपीएससी आईएफएस (UPSC IFS) परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-HP TET 2020: एचपी टीईटी परीक्षा के लिए संशोधित तारीखें जारी, यहां देखें शेड्यूल
28 फरवरी 2021 से शुरू होंगी परीक्षाएं
UPSC IFS मुख्य परीक्षा 28 फरवरी 2021 से शुरू होगी और 7 मार्च तक चलेगी। जिन अभ्यर्थियों ने भारतीय वन सेवा ( IFS) प्रीलिम्स परीक्षा पास की है, वे मुख्य परीक्षा में उपस्थित होंगे। आईएफएस ( IFS) मुख्य परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और दो स्लॉट में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, UPSC IFS मुख्य परीक्षा में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, गणित, सांख्यिकी, भौतिकी, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, कृषि, पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, वानिकी, कृषि इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग विषयों के प्रश्न शामिल होंगे। इस परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड परीक्षा के शुरू होने से 3-4 सप्ताह पहले जारी होंगे।
ऐसे चेक करें शेड्यूल
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है।
-यहां आपको शेड्यूल का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही आपका शेड्यूल खुल जाएगा।

0 Comments