Jobs
oi-Akarsh Shukla
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद के लिए भर्ती परीक्षा में बैठने वालों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SCC) ने दोनों ही पदों पर हुई भर्ती परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है। जिन अभ्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह SCC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से 'आंसर की' देख और डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर बताया गया है कि 'उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं और अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।'

बता दें कि दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा (पेपर- I), 2020 या SSC SI परीक्षा में उप-निरीक्षक की परीक्षा 23 नवंबर, 2020 से 25 नवंबर, 2020 तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार परीक्षा में अपने नंबरों का अंदाजा लागाने के लिए SCC की वेबसाइट से आंसर की को देख सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आपको उत्तक कुंजी को लेकर कोई आपत्ति है तो 20 से 24 दिसंबर, 2020 के बीच उत्तर कुंजी पर आपत्ति जता सकते हैं। इसके लिए आपको 100 रुपये प्रति प्रश्न या उत्तरित चुनौती का भुगतान करना होगा। बता दें कि 24 दिसंबर को शाम 6 बजे के बाद प्राप्त होने वाले प्रतिनिधियों का किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ऐसे देखें आंसर की
दिल्ली पुलिस और CAPF SI प्रवेश परीक्षा के आंसर की देखने के लिए आपको सबसे पहले ssc.nic.in पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे ates कैंडिडेट्स रिस्पांस शीट (एस) - दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस एग्जामिनेशन (पेपर- I), 2020 आंसर की डाउनलोड पर क्लिक करें। अब मांगी गई सूचना अनुसार अपना परीक्षा रोल नंबर, पासवर्ड दर्ज करें।
IB ACIO Recruitment 2020: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 2 हजार पदों पर निकली नौकरी, यहां से करें आवेदन

0 Comments