एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 09 Dec 2020 05:50 PM IST
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
महाराष्ट्र में पांचवीं से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी के बाद ही खोला जाएगा। सूबे की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने यह बात कही है। उन्होंने बुधवार को कहा कि राज्य शिक्षा विभाग, राज्य स्वास्थ्य विभाग की मंजूरी के बाद ही पांचवीं से लेकर आठवीं कक्षाओं के लिए स्कूल पुन: खोलने की अनुमति देगा।
इसे भी पढ़ें-CCSU B.Ed Result 2020: मेरठ विश्वविद्यालय ने जारी किया B.ED रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक
उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा विभाग स्कूल पुन: खोलने के मामले पर सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के साथ विचार-विमर्श करेगा। स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी के बाद ही कक्षाएं पुन: संचालित होंगी और इसे लेकर मुंबई, मुंबई उपनगरों, ठाणे, पुणे और नासिक जैसे बड़े शहरों को अधिसूचित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री गायकवाड़ ने कहा कि हम इस संबंध में छात्रों के अभिभावकों एवं स्थानीय प्राधिकारियों से विचार-विमर्श कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें-शिक्षा मंत्रालय का सुझाव, दूसरी कक्षा तक के छात्रों को न दें होमवर्क
उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने स्कूल पुन: खोलने से पहले शिक्षकों और अन्य स्कूल कर्मियों की बड़ी संख्या में आरटी-पीसीआर जांच की हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए मार्च से ही स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और कक्षाओं को संचालन ऑनलाइन माध्यम से हो रहा है।

0 Comments