विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
RRB NTPC 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड के प्रथम चरण की सीबीटी परीक्षा आज यानी कि 28 दिसंबर से शुरू हो गई है। RRB NTPC प्रथम चरण की परीक्षा 28 दिसंबर 2020 से 13 जनवरी 2021 तक होगी। प्रथम चरण की CBT परीक्षा में करीब 23 लाख अभ्यर्थी एग्जाम में बैठेंगे। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) पद पर चयन के लिए आयोजित की जाती है।
परीक्षा केंद्रों पर छह फीट की दूरी पर बैठकर अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अगर किसी अभ्यर्थी का मास्क ठीक नहीं है, तो उसे परीक्षा केंद्र पर दूसरा मास्क दिया जाएगा। परीक्षा से पहले अभ्यर्थी को स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र देना होगा। पहले चरण की परीक्षा 90 मिनट की होगी। जिसमें 100 प्रश्न होंगे। जनरल अवेयरनेस से 40, मैथ्स व रीजनिंग से 30-30 प्रश्न होंगे।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एनटीपीसी सीबीटी 1 का आयोजन सुबह की पाली में 10.30 बजे से शुरू हो चुका है और दोपहर की पाली में दोपहर 3 बजे से होगा। परीक्षा की अवधि 90 मिनट है। दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए अवधि 120 मिनट होगी। परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के पालन के तहत होगा। रेलवे भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को फेस्क मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी रुमाल या गमछा बांधकर परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। परीक्षा केंद्रों को परीक्षा से पहले पूरी तरह से सेनिटाइज किया जाएगा।

0 Comments