एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 07 Dec 2020 05:50 PM IST
राजस्थान जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
RSMSSB Junior Engineer Exam Admit Card: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी recruitment.rajasthan.gov.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-CAT 2020: कैट परीक्षा की आंसर की 8 दिसंबर को होगी जारी,ऐसे कर सकेंगे चेक
13 दिसंबर को होनी है परीक्षा
जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित होगी। वहीं, 26 दिसंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 18 दिसंबर को जारी होगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को परीक्षा के निर्धारित वक्त से 1.5 घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए कहा है।

ऐसे डाउनलोड करें RSMSSB जेई प्रवेश पत्र 2020
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in है।
-यहां आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जहां क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण भरना होगा।
- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
बता दें कि राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी उम्मीदवारों के तापमान की जांच की जाएगी।

0 Comments