Jobs
oi-Shilpa Thakur
नई दिल्ली। कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2020) की प्रोवीजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी हो गई है। जो उम्मीदवार आईआईएम-कैट 2020 परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आंसर-की को डाउनलोड करके अपनी रिसपॉन्स आईडी के साथ ऑनलाइन मैच कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवार 11 दिसंबर की शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को आंसर-की डाउनलोड करने और रिस्पॉन्स आईडी के लिए जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगइन करना होगा।

सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद आईआईएम इंदौर आखिर में अंतिम आंसर-की जारी करेगा। जिसके आधार पर कैट 2020 का अंतिम रिजल्ट तैयार किया जाएगा। आपको बता दें आईआईएम इंदौर ने कैट परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर को कराया था। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड से हुई थी और कंप्यूटर आधारित थी। आंसर-की चेक करने के लिए उम्मीदवार इस खबर में बताए गए आसान चरणों की मदद ले सकते हैं। इस खबर में नीचे भी आंसर-की देखने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है। उसपर क्लिक करके भी उम्मीदवार आंसर-की को देख सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें कैट 2020 परीक्षा की आंसर-की-
- सबसे पहले आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- अब यहां दिखाई दे रहे लॉगइन बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद जरूरी जानकारी दर्ज कर लॉगइन करें।
- अब आपकी कैट 2020 परीक्षा की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
- इसे आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
- भविष्य की सुविधा के लिए आंसर-की का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
उम्मीदवारों को अन्य किसी भी तरह की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। जिसका डायरेक्ट लिंक इस खबर में नीचे भी दिया गया है।
DTE Maharashtra 2020: पोस्ट एचएससी दाखिले के लिए प्रोवीजनल मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

0 Comments