एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:40 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
NIOS Class 10, 12 Board Exams Schedule: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं अगले साल 22 जनवरी से 15 फरवरी के बीच होंगी। दसवीं और बारहवीं कक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम 12 जनवरी से 25 जनवरी 2021 तक आयोजित होंगे। ये परीक्षाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी और परीक्षाओं के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते एनआईओएस की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित हो गई थी। अब इन परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी हुआ है। अभ्यर्थी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल देख सकते हैं। एनआईओएस( NIOS) की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in है। परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि परीक्षा का परिणाम अंतिम परीक्षा के बाद 6 सप्ताह के अंदर ही जारी होगा।
परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद परिणाम मान्यता प्राप्त संस्थानों के साथ साझा किए जाएंगे और उम्मीदवार एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को किसी भी परीक्षा के लिए फिर से आवेदन करना है, तो केवल मार्कशीट जारी की जाएगी।

0 Comments