Education Minister Ramesh Pokhriyal Today live Session On Neet, Jee Mains And Cbse Board Exams 2021 -...

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!

ख़बर सुनें

Education Minister Today Live Session: शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ आज सोशल मीडिया पर लाइव सेशन के जरिये आगामी बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते बोर्ड परीक्षाओं का 30 फीसदी सिलेबस कम किया गया है और जेईई में भी ऐसे प्रश्नों  को शामिल किया जा सकता है जिससे कम सिलेबस पढ़े स्टूडेंट्स भी हल कर सकें। 

दरअसल, कोरोना संकट में सीबीएसई समेत अन्य बोर्ड परीक्षाएं कब होंगी, कैसे होंगी, जेईई मेन और नीट जैसी प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल क्या रहेगा, इन सब सवालों को लेकर विद्यार्थियों काफी असमंजस की स्थिति में है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 की डेटशीट भी अभी आना बाकी है। उम्मीद है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री आज लाइव सेशन में सीबीएसई, जेईई मेन और नीट परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर सकते हैं।

इसी बीच छात्रों ने कई सवाल भी उठाए जैसे नीट परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन। इस पर मंत्री ने कहा कि नीट और जेईई मेंस ऑनलाइन होता आ रहा है। अगर नीट को ऑनलाइन कराने पर ज्यादा सुझाव आते हैं तो हम भी इस विचार करेंगे। वहीं फरवरी-मार्च में होने वाले सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के टाले जाने को लेकर कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे की सभी स्टूडेंट्स को तैयारी का पूरा मौका मिले। 

सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए भी स्पष्ट किया कि यह परीक्षाएं स्कूली स्तर पर होती हैं, यदि ऐसा लगा कि प्रैक्टिकल आयोजित नहीं हो पाएंगे तो इस पर विचार किया जाएगा।

कुछ छात्रों का कहना था कि उन्हें सिलेबस से हटाए गए चैप्टर को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सीबीएसई की वेबसाइट पर सारी जानकारी अपलोड की गयी है, उसके माध्यम से स्पष्ट जानकारी मिल जाएगी। साथ ही यह भी कहा कि सीबीएसई बोर्ड की मूल्यांकन व्यवस्था के अनुसार किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा। 

आप भी पूछ सकते हैं प्रश्न - 
छात्रों को सवाल पूछने के लिए अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स (फेसबुक या ट्वीटर) पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद हैशटैग #EducationMinisterGoesLive को फॉलो करते हुए अपने सवाल शिक्षा मंत्री से पूछ सकते हैं।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Post a Comment

0 Comments