पश्चिम बंगाल में जून में होंगे 10वीं-12वीं...

Jobs

oi-Shilpa Thakur

|

नई दिल्ली। Board Exams in West Bengal: पश्चिम बंगाल में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन जून 2021 में होगा। इस बात की जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चैटर्जी ने दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा है, 'पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद और पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हमें सूचना दी है कि वह अंतिम परीक्षाओं का आयोजन जून, 2021 में करना चाहते हैं। हमने उन्हें परीक्षाओं का शेड्यूल तय करने और उसी के अनुसार घोषणा करने को कहा है।'

west bengal, education minister, board exams, exams, board exams in west bengal, class 10 board exams in west bengal, class 12 board exams in west bengal, education minister parth chatterjee, पश्चिम बंगाल, बोर्ड परीक्षाएं, पश्चिम बंगाल में कक्षा 10वीं की परीक्षाएं, पश्चिम बंगाल में कक्षा 12वीं की परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री पार्थ चैटर्जी

आपको बता दें आमतौर पर बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन फरवरी और मार्च के महीने में ही किया जाता है, फिर चाहे वो परीक्षा कक्षा 10वीं की हो या फिर कक्षा 12वीं की हो। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी इस बात की जानकारी दी थी कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा अगले साल फरवरी महीने तक करा पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा था कि सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अगले साल फरवरी के बाद ही कोई विचार किया जाएगा।

वहीं अब पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चैटर्जी ने ये साफ कर दिया है राज्य में बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन जून महीने में ही किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि सरकार ने पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद और पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सिफारिशों को मान लिया है। जिसके बाद इन्हें शेड्यूल तैयार करने को कहा गया है। इन्होंने सरकार के सामने प्रस्ताव रखा था कि यह जून महीने में अगले साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कराना चाहते हैं। जिसके बाद अब शिक्षा मंत्री ने कहा है कि बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में 54 हजार से अधिक परिषदीय शिक्षकों के तबादले को मंजूरी, महज इतने शिक्षक हुए लिस्ट से बाहर




Post a Comment

0 Comments