
मुंबई। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (MSBTE) ने आज यानी मंगलवार को फाइनल ईयर समर रिजल्ट 2020 जारी कर दिया है। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी थीं, वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट msbte.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस खबर में नीचे रिजल्ट चेक करने के लिए आसान चरण बताए गए हैं, उम्मीदवार उनकी मदद भी ले सकते हैं। इसके अलावा खबर में रिजल्ट चेक करने का लिंक भी दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी रिजल्ट (MSBTE Results 2020) देखा जा सकता है। इन परीक्षाओं का आयोजन अक्टूबर महीने में हुआ था।
एमएसबीटीई (Maharashtra State Board of Technical Education) रिजल्ट 2020 कैसे चेक करें-
जिन छात्रों ने फाइनल ईयर परीक्षा या फाइनल सेमेस्टर परीक्षा या फिर बैकलॉग परीक्षा दी थीं, वह आधिकारिक वेबसाइट msbte.org.in पर जाकर सभी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण परीक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन हुआ था, जिसमें वैक्लपिक प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षाओं का आयोजन 6 अक्टूबर से 17 अक्टूबर, 2020 को हुआ था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं। जिसका लिंक इस खबर में नीचे भी दिया गया है।

0 Comments