Jobs
oi-Shilpa Thakur
नई दिल्ली। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के क्रियान्वयन के लिए कई पदों पर बंपर भर्ती निकली है। ये भर्ती पंजाब सरकार के तरनतारन जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। कुल पदों की संख्या 44 है। जिसमें ग्राम रोजगार सहायक, कंप्यूटर असिस्टेंट और एडिशनल प्रोग्राम अफसर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार 19 अक्टूबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tarntaran.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिसका डायरेक्ट लिंक खबर में नीचे भी दिया गया है। उसपर क्लिक करके आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें, जो आपको वेबसाइट पर ही मिल जाएगी। इसमें आपको पदों से संबंधित आवश्यक शैक्षिक योग्यता के बारे में विस्तार से पता चल जाएगा।
अधिसूचना का लिंक भी खबर में दिया गया है। अधिसूचना के साथ ही आपको आवेदन फॉर्म भी मिल जाएगा। जिसे ध्यान से भरें, अगर उसमें कोई त्रुटि पाई जाती है तो आवेदन फॉर्म को रद्द भी किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म को भरने के बाद उसे मांगे गए जरूरी दस्तावेजों के साथ अटैच करके अंतिम तारीख से पहले जमा करना होगा।
पदों का विवरण-
- ग्राम रोजगार सहायक- 36 पद
- कंप्यूटर असिस्टेंट- 04 पद
- एडिशनल प्रोग्राम अफसर- 04 पद
शैक्षिक योग्यता और आयुसीमा क्या है-
- ग्राम रोजगार सहायक- उम्मीदवार 12वीं कक्षा पास हो और उसे कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान हो, संबंधित कार्य में एक साल अनुभव हो, मैट्रिक स्तर पर पंजाबी विषय के रूप में पढ़ी हो। आयु 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए।
- कंप्यूटर असिस्टेंट- उम्मीदवार के पास बीसीए, बीटेक, एमसीए या समकक्ष योग्यता हो, संबंधित कार्य में दो साल अनुभव हो, मैट्रिक स्तर पर पंजाबी विषय के रूप में पढ़ी हो। अंग्रेजी और पंजाबी टाइपिंग में गति हो, 30 शब्द एक मिनट में टाइप करना आता हो। आयु 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए।
- एडिशनल प्रोग्राम अफसर- उम्मीदवार ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हो, मैट्रिक स्तर पर पंजाबी विषय के रूप में पढ़ी हो। अंग्रेजी और पंजाबी टाइपिंग में गति हो, 30 शब्द एक मिनट में टाइप करना आता हो। आयु 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए।
वेतन क्या है-
ISRO Recruitment 2020: इसरो में वैज्ञानिक, इंजीनियर सहित कई पदों पर बंपर भर्ती, यहां से करें आवेदन

0 Comments