NCERT का महत्व
स्टूडेंट्स ने कहा कि तीनों सेक्शंस में एनसीईआरटी के सिलेबस से सवाल पूछे गए थे। लेकिन सबसे ज्यादा केमिस्ट्री में। केमिस्ट्री के सेक्शन में कुल 100 सवाल पूछे गए थे। इनमें से 60 से 70 फीसदी सवाल सीधे एनसीईआरटी से पूछे गए थे।
ओवरऑल कैसा रहा पेपर- एक्सपर्ट एनालिसिस
विशेषज्ञों के अनुसार, सितंबर 2020 परीक्षा में बीई-बीटेक के पहले दिन पेपर मध्यम डिफिकल्टी लेवल का था। स्टूडेंट्स के फीडबैक से एक्सपर्ट का विश्लेषण मिलता जुलता रहा। दोनों ने फीजिक्स को सबसे ट्रिकी बताया।
ओवरऑल पेपर - मॉडरेट डिफिकल्टी
फीजिक्स का डिफिकल्टी लेवल - कठिन
केमिस्ट्री का डिफिकल्टी लेवल - आसान
मैथ्स का डिफिकल्टी लेवल - आसान से मॉडरेट
किस विषय में सेक्शन से ज्यादा सवाल
केमिस्ट्री
फिजिकल केमिस्ट्री - 7 से 8 सवाल
ऑर्गेनिक केमिस्ट्री - 10 से 12 सवाल
इनॉर्गेनिक केमिस्ट्री - 7 से 8 सवाल
फीजिक्स
इलेक्ट्रोस्टैटिक एंड मैग्नेटिज्म - 5 से 6 सवाल
करेंट इलेक्ट्रिसिटी एंड ईएमआई - 2 से 4 सवाल
ऑप्टिक्स एंड मॉडर्न फीजिक्स - 4 से 5 सवाल
मैथ्स
अल्जेब्रा - 7 से 9 सवाल
कैलकुलस - 7 से 8 सवाल
ट्रिगोनोमेट्री - 2 से 4 सवाल
ये भी पढ़ें : JEE Main 2020: परीक्षा शुरू, इन बातों का रखें खास ख्याल, NTA ने जारी किए दिशानिर्देश
JEE Main Paper 1 Cut-Off: कितना जा सकता है कटऑफ
सामान्य श्रेणी - 89.75 (संभावित कटऑफ)
सामान्य ईडब्ल्यूएस - 78.21
ओबीसी एनसीएल - 74.31
एससी - 54.01
एसटी - 44.33
दिव्यांग - 0.11
यह विश्लेषण Goprep के एक्सपर्ट्स ने किया है।

0 Comments