Jobs
oi-Shilpa Thakur
नई दिल्ली। ग्रेजुएट्स युवाओं के लिए बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल पदों की संख्या 3850 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से जरूर पढ़ें, जो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिल जाएगी।

इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की कोई त्रुटि ना हो, अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती पाई जाती है तो उसे रद्द भी किया जा सकता है। आधिकारिक अधिसूचना में आपको शैक्षिक योग्यता और आयुसीमा सहित पूरी जानकारी मिल जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट का लिंक इस खबर में नीचे भी दिया गया है।
जरूरी तारीखें-
- आवेदन शुरु होने की तारीख- 27 जुलाई, 2020
- आवेदन करने की अंतिम तारीख- 16 अगस्त, 2020
स्थान/पदों की संख्या-
- गुजरात- 750 पद
- कर्नाटक- 750 पद
- मध्य प्रदेश- 296 पद
- छत्तीसगढ़- 104 पद
- तमिलनाडु- 55 पद
- तेलंगाना- 550 पद
- राजस्थान- 300 पद
- महाराष्ट्र- 517 पद
- गोवा -33 पद
शैक्षिक योग्यता क्या है-
इन पदों पर किसी भी विषय में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त, 2020 तक 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
इसके अलावा और भी कई जगह भर्ती निकली हैं। केरल हाईकोर्ट ने रिसर्च असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hckrecruitment.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 5 अगस्त, 2020 से शुरू हो जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 अगस्त, 2020 है।
Kerala HC Recruitment: केरल हाईकोर्ट में कई पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करना है आवेदन

0 Comments