Jobs
oi-Shilpa Thakur
नई दिल्ली। ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) कंपनी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ऑपरेटर के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू हो गई है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 सितंबर है। यानी इस तारीख के बाद कोई आवेदन नहीं कर सकता है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें, जो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिल जाएगी। इसमें आपको शैक्षिक योग्यता और आयुसीमा सहित बाकी की सारी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही आवेदन फॉर्म को भी ध्यान से भरें, उसमें किसी प्रकार की कोई गलती नहीं होनी चाहिए। अगर उसमें कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसे रद्द भी किया जा सकता है। कुल पदों की संख्या 36 है और चयनित उम्मीदवारों को 16 हजार से 34 हजार रुपये के बीच वेतन दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन-
- सबसे पहले उम्मीदवारों को ओआईएल की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाना होगा।
- अब यहां करियर वाले टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद करंट ओपनिंग्स का लिंक दिखेगा उसपर क्लिक कर दें।
- फिर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती वाला लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
- इसके बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा, यहां आपको रजिस्ट्रेशन करना है।
- ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
- भविष्य की सुविधा के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट ले सकते हैं।
आयुसीमा की बात करें तो सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवार की आयु 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और भारी वाहन के ड्राइविंग टेस्ट के बाद किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है, जिसका डायरेक्ट लिंक इस खबर में नीचे भी दिया गया है।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
JEE Main 2020: सितंबर में होंगे JEE मेन्स और नीट के एग्जाम, जारी हुई तारीखें

0 Comments