Jobs
oi-Shilpa Thakur
नई दिल्ली। केरल हाईकोर्ट ने रिसर्च असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.hckrecruitment.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 5 अगस्त, 2020 से शुरू हो जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 अगस्त, 2020 है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वह अंतिम तारीख के खत्म होने से पहले आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों की संख्या 33 है।
39 साल की वह रहस्यमयी महिला जिसकी काली करतूतों से हिल रही है मुख्यमंत्री की कुर्सी
उम्मीदवारों को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से जरूर पढ़ें, जो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिल जाएगी। वेबसाइट का लिंक इस खबर में नीचे दिया गया है। इसके साथ ही हो सके तो आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख वाले दिन से पहले भर लें, क्योंकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर लोड पड़ने की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए। अगर इसमें कोई गलती पाई जाती है तो आवेदन फॉर्म को रद्द भी किया जा सकता है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन वाइवा परीक्षा के जरिए होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
शैक्षिक योग्यता क्या है-
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास लॉ में सनातक की डिग्री होनी चाहिए।
- फाइनल ईयर वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
जरूरी तारीख-
- ऑनलाइन आवेदन शुरु होने की तारीख- 05 अगस्त, 2020
- आवेदन करने की अंतिम तारीख- 25 अगस्त, 2020
आवेदन कैसे करें-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.hckrecruitment.nic.in पर जाएं।
- अब यहां दिखाई दे रहे भर्ती पोर्टल पर क्लिक करें।
- इसके बाद पहले और दूसरे स्टेप पर जाएं।
- यहां अच्छे से विवरण पढ़ लें और आवेदन करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य की सुविधा के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट भी जरूर लें।
Constable Recruitment 2020: दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल के 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती












0 Comments