BPSC Recruitment 2020 job vacancies on many posts for engineers notification

Jobs

oi-Shilpa Thakur

|

नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राजकीय पॉलिटेक्निक/राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष यानी एचओडी इंजीनियरिंग के पदों को भरा जाएगा। कुल पदों की संख्या 111 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया (BPSC Recruitment 2020) के माध्यम से एचओडी (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग), एचओडी (मकैनिकल इंजीनियरिंग) और एचओडी (सिविल इंजीनियरिंग) के पदों को भरा जाएगा।

BPSC Recruitment 2020, jobs in bpsc, engineering jobs, sarkari naukari 2020, sarkari naukari, government jobs, bihar, बीपीसएससी भर्ती 2020, इंजीनियर नौकरी, सरकारी नौकरी, बीपीएसी में नौकरी, बिहार

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें। इसमें आपको आवश्यक शैक्षिक योग्यता और आयुसीमा सहित बाकी की सारी जानकारी मिल जाएगी। अधिसूचना को आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं, इसके अलावा इस खबर में नीचे भी उसका लिंक दिया गया है। आप उस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी अधिसूचना को पढ़ सकते हैं। इन सभी पदों के लिए अलग-अलग अधिसूचना जारी की गई है। इन अलग-अलग लिंक से आप संबंधित पद के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

पदों का विवरण-

  • एचओडी (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग)- 39 पद
  • एचओडी (मकैनिकल इंजीनियरिंग)- 35 पद
  • एचओडी (सिविल इंजीनियरिंग)- 37 पद

इन पदों पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर, 2020 रखी गई है। यानी इस तारीख के बाद कोई रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकता है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 सितंबर, 2020 है और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर, 2020 है। इसके अलावा आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर, 2020 है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

UPPCL Recruitment 2020: यूपी पावर कॉर्पोरेशन में कई पदों पर भर्ती, यहां जानिए पूरी डिटेल




Post a Comment

0 Comments