Uk Board Result 2020 Ubse Class 10th 12th Results Uttarakhand Board At Ubse Uk Gov In Latest News In Hindi -...


उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2020 लाइव अपडेट
- फोटो : Amar Ujala




पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।


*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200





खास बातें


Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2020 Live: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आज जारी होंगे। ये जानकारी बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे सुबह 11 बजे घोषित होंगे। बता दें कि इस बार रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर जारी नहीं हो सकेगा, क्योंकि यह वेबसाइट खराब है, जिसकी वजह से एनआईसी की वेबसाइट पर परिणाम जारी होंगे। इसके अलावा छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर भी अपना परिणाम देख सकेंगे। एक बार परिणाम जारी होने के बाद यदि बोर्ड की वेबसाइट ज्यादा ट्रैफिक के कारण काम न करे तो परेशान न हों। अमर उजाला पर आप सबसे पहले अपना परिणाम देख पाएंगे। अमर उजाला का ये लाइव ब्लॉग आपको पल-पल की अपडेट दे रहा है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे हर छोटी से छोटी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।



लाइव अपडेट



06:50 AM, 29-Jul-2020


लगभग ढाई लाख छात्र कर रहे हैं परिणामों का इंतजार


बता दें कि इस वर्ष 10वीं कक्षा के 1,47,588 छात्र और 12वीं कक्षा के 1,19,216 छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं।





06:42 AM, 29-Jul-2020


परिणाम के कार्यक्रम में गाइडलाइन का होगा पालन


कोरोनावयरस महामारी को ध्यान में रखते हुए परिणाम के कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस और गाइडलाइन का पूरा पालन किया जाएगा।


06:36 AM, 29-Jul-2020


शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय करेंगे परिणामों की घोषणा


बता दें कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज सुबह 11 बजे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय द्वारा घोषित किए जाएंगे।


05:50 AM, 29-Jul-2020


UK Board 10th, 12th Result 2020 Live: 10वीं-12वीं के नतीजे आज सुबह 11 बजे होंगे घोषित


UK Board Result 2020: खुद को रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन करें-

चरण -1 सबसे पहले यूके बोर्ड के छात्र माइरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

चरण- 2 उसके बाद यूके बोर्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें। 

चरण -3 अब आपके सामने दो लिंक खुलेंगे।

चरण -4 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 

चरण -5 अब अपनी जरूरी जानकारी जैसे- नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें। 

चरण - 6 सबमिट बटन पर क्लिक करें।



Post a Comment

0 Comments