Edited By Ratna Priya | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
पर नतीजे जारी करेगा।
ओडिशा के शिक्षा मंत्री समीर दास ने दो दिन पहले इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि रिजल्ट के समय की जानकारी नहीं दी गई है। आज किसी भी वक्त बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है।
रिजल्ट जारी होने के बाद नवभारतटाइम्स.कॉम पर इसका डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा। इसके अलावा आप ओडिशा बोर्ड की इन वेबसाइट्स पर जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं -
bseodisha.nic.in
orissaresults.nic.in
मंत्री ने बताया था कि ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं / एचएससी (HSC) रिजल्ट की घोषणा बुधवार, 29 जुलाई 2020 को की जाएगी। जबकि, 12वीं का रिजल्ट जारी होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अगस्त के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक जारी किया जाएगा।
बता दें कि इस बार ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 5 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा फरवरी-मार्च 2020 में ली गई थी।
BSE Odisha की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
Odisha Board result site पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

0 Comments