Edited By Ratna Priya | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
पदों की कुल संख्या, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया समेत इस वैकेंसी की पूरी डीटेल इस खबर में दी जा रही है। साथ ही इन नियुक्तियों के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का लिंक भी दिया जा रहा है।
पद का नाम - लॉ क्लर्क
पदों की संख्या - 102
आवेदन की जानकारी
आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने की अंतिम तारीख 8 अगस्त 2020 है।
इच्छुक उम्मीदवार इलाहाबाद हाईकोर्ट और इसके लखनऊ बेंच से 300 रुपये देकर आवेदन फॉर्म खरीद सकते हैं। या फिर आगे दिए नोटिफिकेशन लिंक से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं। फिर 300 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट फॉर्म के साथ जमा कर सकते हैं।
भरे हुए आवेदन फॉर्म को मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 8 अगस्त 2020 तक रजिस्ट्रार जेनरल, हाईकोर्ट ऑफ ज्यूडिकेचर, इलाहाबाद में स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट या कूरियर के जरिए भेजना होगा।
जरूरी योग्यताएं
इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों का एलएलबी (LLB) पास होना जरूरी है।
ये भी पढ़ें : Delhi Police Constable Bharti 2020: दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के 6000 पदों पर भर्तियां, नोटिस जारी
उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 26 साल होनी चाहिए। आरक्षण के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। आयु की गणना 1 जुलाई 2020 तक की जाएगी।
कैसे होगा सेलेक्शन
लॉ क्लर्क के पदों पर उम्मीदवारों का चयन सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
Allahabad High Court law clerk vacancy notification and application form के लिए यहां क्लिक करें।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

0 Comments